बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Suicide: तेज रफ्तार ट्रेन के आगे कूदा युवक, पलक झपकते ही चली गई जान

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल के मुलताई नगर में गुरुवार सुबह 8 बजे के लगभग एक युवक तेज गति से गुजर रही ट्रेन के सामने कूद गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना मुलताई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 की है। मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। घटना की जानकारी जीआरपी को दी गई है।

    जानकारी के अनुसार नागपुर की ओर जा रही जीटी  एक्सप्रेस प्लेटफार्म क्रमांक दो के सामने स्थित डाउन ट्रैक से गुजर रही थी। उसी दौरान प्लेटफार्म क्रमांक 2 पर खड़ा युवक ट्रेन के इंजन के आगे कूद गया। ट्रेन की चपेट मे आने से युवक के पैर कट गए और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

    ट्रेन चालक ने ट्रेन को  आगे रेलवे गेट के पास रोका  और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इसके बाद ट्रेन नागपुर की ओर रवाना हो गई। स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना जीआरपी आमला को दी है। युवक कौन है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है।

    रेलवे स्टेशन पर पदस्थ रेल कर्मियों का कहना था कि लगभग 40 वर्षीय यह युवक लगभग एक घंटे से रेलवे स्टेशन पर दिख रहा था। घटना के कुछ देर पूर्व प्लेटफार्म क्रमांक एक पर स्थित स्टेशन मास्टर के कक्ष के सामने भी बैठा नजर आया था। किसी ने युवक से पूछताछ की थी तो ग्राम आष्टा का निवासी होने की जानकारी दी थी।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button