बैतूल अपडेट
Betul News: यहां लगातार अस्सी सालों से चल रहा धुनीवाले दादाजी का अखंड नाम संकीर्तन
Betul News: Sankirtan of the unbroken name of Dhuniwale Dadaji has been going on here continuously for eighty years
▪️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़
परमपूज्य संत श्री दादाजी धूनीवाले के प्रति भक्तों की आस्था और भक्ति सभी के लिए मिसाल है। प्रति वर्ष दादाजी के धाम खंडवा के लिए कई भक्त पैदल भी रवाना होते हैं। लेकिन, जिला मुख्यालय के समीप ग्राम खेड़ी सांवलीगढ़ में पंडित सुनील कुमार व्यास के निवास पर देवशयनी एकादशी से गुरु पूर्णिमा तक दादाजी धूनीवाले की विशेष पूजा अर्चना होती है। यहाँ पूरा गांव एकजुट होकर अखण्ड दादा नाम संकीर्तन में भाग लेता है।
पंडित सुनील कुमार व्यास बताते हैं कि यह क्रम पीढ़ियों से उनके परिवार में चला आ रहा है। परंपरागत रूप से लगभग 80 वर्षों से दादा नाम संकीर्तन अनवरत चल रहा है। दादा जी की प्रति दिन पांच आरती होती है और अंतिम दिन महाआरती के बाद भंडारा प्रसादी वितरण होता है। जिसमें बड़ी संख्या में दादा जी के भक्त भाग लेते है।



