देश/विदेश

हादसों के बाद ली सुध, परिवहन विभाग ने शुरू की जांच-पड़ताल, दी चेतावनी

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    जिला परिवहन अधिकारी रंजना सिंह कुशवाहा ने यात्री वाहनों से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु समस्त वाहन स्वामियों को उनके चालक व परिचालकों को नियमानुसार वाहन संचालित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही वाहनों की जांच-पड़ताल भी आज से शुरू कर दी है।

    जारी निर्देशों में जिला परिवहन अधिकारी ने कहा है कि यात्री वाहनों में किसी प्रकार की ओव्हर लोडिंग न की जाए तथा निर्धारित बैठक क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं। वाहन के साथ आवश्यक वैध दस्तावेज- परमिट, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा प्रमाण-पत्र, पीयूसी, पंजीयन प्रमाण पत्र, चालक लाइसेंस साथ में रखें। तेज गति एवं लापरवाही से वाहन का संचालन न करें।

    मौड़ीढाना दुर्घटना: बस का उपयुक्तता प्रमाण पत्र, फिटनेस और परमिट निरस्त

    उन्होंने बताया कि यात्री वाहनों का चैकिंग संबंधी कार्य निरंतर 15 दिनों तक चलाया जाएगा। चैकिंग के दौरान नियम विरूद्ध संचालित पाए जाने पर संबंधित वाहन का परमिट/फिटनेस प्रमाण पत्र तथा चालक का लायसेंस निलंबित/निरस्त किए जाने की कार्यवाही की जाएगी। संबंधित चालक भी उपरोक्तानुसार पालन किया जाना सुनिश्चित करेंगे।

    खेड़ी के पास मौड़ी गांव में बस ने बारातियों को रौंदा: एक की मौत, डिप्टी सहित 4 घायल

    उन्होंने स्पष्ट किया है कि उक्त निर्देशों का पालन नहीं किए जाने पर संबंधित वाहन चालक/परिचालक का लाइसेंस निरस्त कर नियमानुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    नरखेड़ हादसा: मासूम बच्ची समेत 6 लोगों की मौत, 16 घायल

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button