बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Car Tyre prrssure  : टायर प्रेशर की अनदेखी पर कम मिल सकता है कार का माइलेज, हादसे होने का भी बना रहेगा डर, ऐसे करें चेक

Importance of Tyre Pressure: आपकी कार बिलकुल सही चले, माइलेज (milage) भी बेहतर मिले, हादसों का अंदेशा ना रहे, यह हर व्यक्ति सोचता है। इसके लिए वह कार के रखरखाव (car maintenance) और देखरेख पर काफी ध्यान भी देते हैं। लेकिन, इन सबसे महत्वपूर्ण बात पर लोगों का ध्यान कम ही जाता है। इसी अनदेखी के चलते जहां माइलेज कम मिलता है वहीं हादसे होने की संभावना भी बढ़ जाती है। वह महत्वपूर्ण बिंदु है कार का टायर प्रेशर।

दरअसल, कार में टायर प्रेशर कम या ज्यादा होना, दोनों ही नुकसानदायक हैं। इससे माइलेज तो प्रभावित होता ही है, साथ ही एक्सीडेंट होना का खतरा भी रहता है। अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा कि उन्हें अपनी कार में कितनी हवा रखनी चाहिए। यहां हम यह पता करने का तरीका बताने जा रहे हैं, जो कि बहुत आसान है।

ऐसे जानें अपनी गाड़ी का सही टायर प्रेशर

किसी गाड़ी के टायर में कितना प्रेशर होना चाहिए, यह हजारों परीक्षणों और कैलकुलेशन के बाद निर्धारित किया जाता है। हर वाहन के लिए टायर प्रेशर अलग-अलग हो सकता है। अधिकतर गाड़ियों में टायर प्रेशर की जानकारी ड्राइवर के दरवाजे के अंदर लिखी होती है। यहां एक स्टिकर लगा होता है, जिसमें अगले और पिछले टायर के लिए सही प्रेशर के आंकड़े लिखे होते हैं।

सामान्यतः इतना होता है टायर प्रेशर

अगर आपकी गाड़ी के ड्राइवर डोर पर कोई स्टिकर नहीं है, तो आप यूजर मैनुअल में सही जानकारी पा सकते हैं। सामान्य टायर प्रेशर आमतौर पर 32 से 40 psi (पाउंड प्रति स्क्वायर इंच) के बीच होता है। यह प्रेशर टायर ठंडा होने की स्थिति में मापा जाता है। अगर आप लॉन्ग ड्राइव के तुरंत बाद गाड़ी में हवा चेक रहे हैं तो बेहतर होगा कि थोड़ा रुक जाएं, जिससे टायर ठंडे हो जाएं। इसके अलावा, जब भी किसी सफर पर निकलें तो पहले टायर प्रेशर चेक करा लें। ऐसा करने से जहां आपका सफर सुरक्षित रहेगा वहीं माइलेज भी अच्छा मिलेगा।

News & Image Source :  https://zeenews.india.com/hindi/auto-news/how-to-know-correct-tyre-pressure-for-your-car/1310199

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button