बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accident : पुलिया से गिर कर बाइक सवार की दर्दनाक मौत; कार में जिंदा जले युवक की हुई पहचान, शादी में आया था ससुराल, पुणे का है निवासी

कार में आग लगने से उसमें बैठा युवक जिंदा जल गया।

मुलताई/रानीपुर। बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में पुलिया से नीचे गिरने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। उधर रानीपुर थाना क्षेत्र में कार में जिंदा जले युवक की शिनाख्त भी हो गई है। मृतक पुणे का रहने वाला है। वह एक शादी में अपनी ससुराल बैतूल आया था। इस बीच इस हादसे का शिकार हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुलताई क्षेत्र के डहुआ गांव का निवासी रामदयाल (50) गांव से खेत की ओर जा रहा था। इसी बारह हजारे की पुलिया के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे बाइक पुलिया से नीचे गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे की है। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बाइक हटाई और देखा तो रामदयाल मृत अवस्था में पड़ा था। बताते हैं कि रामदयाल के 22 वर्षीय पुत्र की भी पिछले साल सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह भी बाइक से मुलताई की ओर जा रहा था।

यह भी पढ़ें… Death in accident: शादी से लौट रहे थे युवक, रास्ते में आ गए डंपर की चपेट में, एक की मौत, दूसरा घायल

इधर रानीपुर थाना क्षेत्र के खमालपुर गांव में बीती रात कार में आग लगने से कार सवार जिंदा जल गया था। शुक्रवार सुबह मृतक की शिनाख्त हो गई है। मृतक महाराष्ट्र के पुणे का निवासी सुनील सिंडपा (39) है। वह बैतूल अपनी ससुराल आया हुआ था। जहां से हनुमानडोल घूमने गया था। जिसके बाद वह रानीपुर बड़े लेने गया। बड़े लेकर वह वापस बैतूल लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें… Accident Update : हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों की हुई पहचान, पुणे और मीरापुर के हैं निवासी

इस मामले में नया खुलासा हुआ है। कार के आगे चल रहे बाइक सवार वासुदेव यादव निवासी गोरेगांव ने बताया कि वो कार के आगे चल रहे थे। तभी अचानक कार में आग लग गई। जिसके बाद कार पेड़ से टकराई। जलने से कार के यह हाल हो गए देखें वीडियो…

रानीपुर थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे ने बताया कि कार सवार सुनील सिंडपा निवासी पुणे महाराष्ट्र बैतूल अपने ससुराल आया था। रानीपुर से वापस बैतूल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी कार में आग लग गई। जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार सुनील की मौके पर ही जिंदा जलने से मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम का मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें… tragic accident : पेड़ से टकराई कार, जिंदा जला ड्राइवर, बैतूल-परासिया स्टेट हाइवे पर हादसा, बरेठा घाट में रोलर से टकराई बस

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button