बड़ी खबरेंतकनीक अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Technology: हीरो डेस्टिनी 125 XTEC लांच, इसमें हैं फ्रंट USB चार्जर, कॉल और SMS अलर्ट के साथ सीट बैकरेस्ट जैसे फीचर्स; इतनी है कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में नया स्कूटर 125 XTEC लॉन्च किया है। ये डेस्टिनी स्कूटर LED हेडलैंप, एडवांस रेट्रो डिजाइन और क्रोम एलिमेंट के साथ आता है। इसे नए नेक्सस ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। इसमें 135 टेक्नोलॉजी, फ्रंट USB चार्जर, कॉल और SMS अलर्ट के साथ ब्लू टूथ कनेक्टिविटी, डिजी एनालॉग स्पीडोमीटर, साइड-स्टैंड इंजन कट ऑफ और सीट बैकरेस्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे।

डेस्टिनी 125 XTEC के मिरर पर प्रीमियम क्रोम एलिमेंट्स, मफलर प्रोटेक्टर और हैंडलबार दिया है। इसमें दिए ‘XTEC’ बैजिंग, डुअल टोन सीट और रंगीन इनर पैनल स्कूटर को एक बढ़िया लुक देते हैं।

डेस्टिनी 125 XTEC की कीमत इसेक STD वैरिएंट की एक्स-शोरूम 69,900 रुपए है। डेस्टिनी 125 XTEC की एक्स-शोरूम कीमत 79,990 रुपए से शुरू है। हीरो मोटोकॉर्पके स्ट्रैटेजी और ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग के प्रमुख मालो ले मैसन ने कहा कि स्कूटर में कई नई टेक्नोलॉजी और सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दी दिए गए हैं।

हीरो डेस्टिनी 125 XTEC में 124.6cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन है जो डेस्टिनी के स्टैंडर्ड वैरिएंट में मिलता है । यह 9 hp की पावर और 10.4 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन को CVT से जोड़ा गया है।

न्यूज सोर्स : https://dainik-b.in/7C3QbBQFRob

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button