बड़ी खबरेंधर्म/अध्यात्म अपडेटबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

feng shui tips : फेंगशुई के आसान टिप्स बदल देते हैं जिंदगी, घर में आती है सुख-समृद्धि, परेशानियों से मिलता है छुटकारा

मानव जीवन में कभी खुशी तो कभी गम का सिलसिला चलता ही रहता है। जीवन में सफलताएं आती हैं तो परेशानियों का आना-जाना भी चलता ही रहता है। इन सबके बावजूद कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनका वास्ता परेशानियों से अधिक पड़ता है। कुछ जहां आर्थिक परेशानियों से जूझते रहते हैं तो कुछ अन्य परेशानियों से दो-चार होते रहते हैं। इनसे निजात पाने के लिए वे हरसंभव प्रयास भी करते हैं, लेकिन परेशानियां हर बार उन पर भारी पड़ती है।

जीवन की इन तमाम बाधाओं को दूर करने के लिए भारत में वास्तु शास्त्र में कई उपाय बताए गए हैं। ठीक उसी प्रकार चीन का फेंगशुई भी नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देने के कई उपाय बताता हैं। इस चीनी वास्तुशास्त्र फेंगशुई का इस्तेमाल भारतीय भी घर की सुख समृद्धि के लिए किया जाता है।

ज्यादातर घरों में आपने फेंगशुई से जुड़ी कई चीजों को देखा होगा। फेंगशुई से जुड़ी ये चीजें सौभाग्य को बढ़ाने के लिए होती हैं। फेंगशुई में फेंग का अर्थ होता है वायु और शुई जल को कहते हैं। फेंगशुई के नियम इसी जल और वायु के आधार पर बने हुए हैं। चीन के वास्तु शास्त्र फेंगशुई को घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा लाने में बहुत कारगर माना जाता है।

वैसे तो आधुनिक सोच के लोग इन पर विश्वास नहीं करते हैं। लेकिन, चाहे वास्तुशास्त्र हो या फिर फेंगशुई, इनमें बताए गए उपायों को अपनाने से कोई नुकसान भी नहीं है। इसलिए उन उपायों को प्रयोग के तौर पर भी किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं जीवन में सुख समृद्धि के लिए फेंगशुई के कुछ आसान उपायों के बारे में…

विंड चाइम से बढ़ता है व्यापार-व्यवसाय
तरक्की के लिए घर के दरवाजे पर विंड चाइम लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी और हर तरफ से सकारात्मक ऊर्जा आएगी। साथ ही आपको धन लाभ भी होगा।

यह भी पढ़ें… Mawsynram : यह है वो जगह जहां मात्र 24 घंटे में हो गई 1003.6 मिलीमीटर बारिश, बाकी जगह साल भर में भी नहीं होती

बांस का पौधा करता है धन की कमी दूर
फेंगशुई के अनुसार, यदि आपको जीवन में धन की कमी महसूस हो रही है तो इसे दूर करने के लिए घर में बांस का पौधा लगाना चाहिए। फेंगशुई के अनुसार छह बांस के डंठल वाला पौधा धन-समृद्धि को आकर्षित करता है। इस उपाय से आपका रुका हुआ धन भी वापस मिलेगा। इसके अलावा यदि आप आर्थिक तनाव से जूझ रहे हैं तो इससे भी मुक्ति मिलेगी।

यह भी पढ़ें… Shani Jayanti 2022: 30 साल बाद बन रहा शनि जयंती पर विशेष संयोग, साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

सुख और समृद्धि का प्रतीक लाफिंग बुद्धा
लाफिंग बुद्धा सुख, संतोष और समृद्धि का प्रतीक है। घर में लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लगाना बहुत शुभ माना जाता है क्योंकि यह आपके जीवन से सभी दुखों को दूर कर सकती है।

फेंगशुई मेंढक से आती आर्थिक प्रगति
फेंगशुई के अनुसार, यदि आप जीवन में आर्थिक प्रगति चाहते हैं तो फेंगशुई मेंढक रखना आपके लिए शुभ साबित होगा। फेंग शुई मेढक धन के आगमन के नए रास्ते भी खोलता है।

आर्थिक लाभ के लिए रखें वेल्थ शिप
फेंगशुई में वेल्थ शिप का बहुत अधिक महत्व है। आर्थिक लाभ और समृद्धि के लिए आप वेल्थ शिप को अपने घर या कार्यस्थल की उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। ऐसा करने से संचित धन में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें… Crassula Plant : ‘पैसों के चुंबक’ के नाम से मशहूर है यह पौधा, मनी प्लांट से भी तेजी से दिखाता है असर, कर देता है पैसों की बारिश

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button