Betul Sports News : स्प्रेडिंग स्माइल बैतूल ने जीता मिनी एपीएल प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला

▪️अंकित सूर्यवंशी, आमला
Betul Sports News : आमला नगर के रेल्वे स्टेडियम में जिला स्तरीय मिनी एपीएल टेनिस बाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला हुआ। इसमें स्प्रेडिंग स्माइल बैतूल और फ्रेंड्स क्लब फाइनल मुकाबले में पहुंची।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एडीईएन अभिषेक गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे, जनपद अध्यक्ष गणेश यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, सतीश मीना, आबिद शेख सभी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का टॉस कराया। टास बैतूल ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। (Betul Sports News)
- यह भी पढ़ें : Neelgay Ka Aatank: खेतों में लगी गेहूं, चने और मटर की फसलें बर्बाद कर रही नीलगाय, किसान परेशान
इस 8 ओवरों के मैच में बैतूल ने 82 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें करन और आदर्श ने जोरदार बल्लेबाजी कर 50 रन टीम के लिए बनाए। पीछा करने उतरी फ्रेंड्स क्लब मात्र 58 रन ही बना पाई। जिसमें अमित यादव ने 18 रन बनाए। बाकी पूरी टीम जल्दी आउट हो गई। (Betul Sports News)
स्प्रेडिंग के आर्यन ने बेहतरीन गेंदबाजी कर के 5 विकेट लिए। जिससे टीम को जीत हासिल हुई और टीम ने 24 रनों से इस फाइनल मैच को जीत लिया। (Betul Sports News)
मैन ऑफ द मैच आर्यन चिमटे, मैन ऑफ द सीरीज आर्यन, बेस्ट बॉलर आकाश यादव, बैट्समैन बनारसी कार्वी क्लब, ऑलराउंडर अमित यादव, बेस्ट कैच कुनाल चौरे, गोल्डन बैट अवार्ड जॉन्टी फ्रेंड्स क्लब रहे। इसके अलावा विजेता टीम को 31000 रुपए और ट्रॉफी और उपविजेता को 15000 रुपए जो नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे द्वारा दिए गए। (Betul Sports News)
- यह भी पढ़ें : Maruti Jimny Thunder Edition: ये है सस्ती Thar, मारूति जिम्नी ने लॉन्च किया नया एडिशन, फीचर्स भी है एकदम नए
प्रतियोगिता में ट्राफियां बचपन अ प्ले स्कूल और राजेंद्र मिश्रा द्वारा प्रदान की गई। इसके अलावा कई पुरुस्कार नगर के खेलप्रेमियों द्वारा भी प्रदान किए गए।अतिथियों की अध्यक्षता में फाइनल मैच में खिलाड़ियों को पुरुस्कार वितरण किया। (Betul Sports News)
- यह भी पढ़ें : Aasman Me hogi Aatishbaji : गुरुवार रात में होगी साल की सबसे बड़ी खगोलीय आतिशबाजी, होगी उल्काओं की बारिश
इस प्रतियोगिता को संचालित करने के लिए समिति के सरक्षक चंदन सिंग मानू द्वारा सभी टीमों को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस मैदान पर 25 दिसंबर से 1 लाख 11 हजार की राशि का भव्य क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित होगा। जिसमें आप सभी टीम और दर्शक सादर आमंत्रित है। (Betul Sports News)
- यह भी पढ़ें : Balatkari Ko Saja : 15 वर्षीय किशोरी का अपहरण कर बलात्कार करने वाले आरोपी को 20 साल की सजा
प्रतियोगिता को सफल रूप से संचालित करने के लिए सुनील यादव, अमित यादव, सतीश मीना, शरद भलावी, सोहिल खान, राजू बोहोत, अभय ढिडोरे, विक्की, विकास पोहल, समर मेमन, अर्जुन, शुभम, जितेंद्र मानकर, सागर सर मुलताई, रोमी बिलग्ये, दिलीप ढोमने सभी ने अपना भरपूर योगदान दिया। (Betul Sports News)
- यह भी पढ़ें : Betul Latest News : ठंड में ठिठुरते लोगों को मिली संवेदना की गर्माहट, वितरित किए गए कंबल
अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇
देश–दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




