Samarthan Mulya Kharidi 2024 : बैतूल। गेहूं, चना सहित अन्य उपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी आज से प्रारंभ हो गई। हालांकि पहले दिन एक भी खरीदी केन्द्र पर किसान उपज लेकर नहीं पहुंचे। खरीदी केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा रहा। उपज लाने के पहले किसानों को स्लॉट बुक करना होता है, लेकिन एक भी किसान ने स्लॉट बुक नहीं किया था।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक 20 मार्च से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी प्रारंभ हो गई है। सुबह खरीदी केन्द्रों पर अधिकारी और कर्मचारियों ने तौल कांटे की पूजा-अर्चना कर खरीदी का श्रीगणेश किया। लेकिन, पहले दिन जिले के किसी भी केन्द्र पर किसान उपज लेकर नहीं आए। दिन भर खरीदी केन्द्र पर अधिकारी, कर्मचारी किसानों के उपज लाने का इंतजार करते थे।
इधर अधिकारियों का कहना है कि खरीदी के एक सप्ताह तक खरीदी केन्द्रों पर इसी तरह स्थिति बनी रहने की संभावना है। होली के बाद खरीदी केन्द्रों में खरीदी की रफ्तार बढ़ सकती है। अभी कई किसानों की फसल भी नहीं कटी है। किसान फसल कटाई में लगे हैं।
हर साल ही बनती ऐसी स्थिति (Samarthan Mulya Kharidi 2024)
प्रतिवर्ष देखने में यह आता है कि खरीदी शुरू होने के एक पखवाड़े तक खरीदी केन्द्रों पर सन्नाटा पसरा रहता है। इसके बाद खरीदी में तेजी आने लगती है। इस बार भी कुछ ऐसे खरीदी की रफ्तार देखने को मिलेगी।
- यह भी पढ़ें: GK Question : वो कौन सी चीज है जिसकी आंखें है पर वो अंधी है, पैर है पर लंगड़ी है, मुंह है पर मौन है, बताओ वह क्या है?
इतने किसानों ने कराया पंजीयन (Samarthan Mulya Kharidi 2024)
इस बार बैतूल जिले में समर्थन मूल्य पर उपज बेचने के लिए 20 हजार 770 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कम किसानों ने पंजीयन कराया है। बड़ी संख्या में किसानों ने पंजीयन तो करवा लिया है, लेकिन हर साल यह देखने में आता है कि सभी किसान उपज नहीं बेचते हैं।
मंडी में बेचना करते पसंद (Samarthan Mulya Kharidi 2024)
किसान पंजीयन करवा के रख देते, लेकिन उपज मंडी में ले जाकर बेच देते हैं। इसका प्रमुख कारण यह है कि समर्थन मूल्य में उपज के दाम कम है और भुगतान में भी समय लगता है। इसी परेशानी से किसान कई बार समर्थन मूल्य में उपज नहीं बेचते है। हालांकि सरकार के निर्देश है कि एक सप्ताह के भीतर उपज का भुगतान किया जाए, ताकि किसान परेशान न हो।
- यह भी पढ़ें: Bajaj CNG Bike: एक बटन दबाते ही पेट्रोल से CNG बन जाएगी बजाज की यह बाइक, कीमत होगी इतनी
जिले में बनाए गए 60 केन्द्र (Samarthan Mulya Kharidi 2024)
जिले में समर्थन मूल्य में उपज की खरीदी के लिए 60 खरीदी केन्द्र बनाए हैं। जिसमें से 50 केन्द्रों पर 20 मार्च को पूजा-अर्चना कर खरीदी की शुरूआत कर दी। ऐसे 10 खरीदी केन्द्र हैं, जिनकी अभी अनुमति प्राप्त नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि खरीदी केन्द्रों की अनुमति के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा है।
- यह भी पढ़ें: Optical illusions : दिमाग की घोड़े दौड़ाओ और बताइए इस तस्वीर में गेंदों के बीच कहां छिपी है बटन…
दस केंद्रों को अनुमति का इंतजार (Samarthan Mulya Kharidi 2024)
अनुमति मिलने के बाद शेष 10 केन्द्रों पर भी खरीदी प्रारंभ की जाएगी। फिलहाल किसान उपज लेकर आते हैं तो केवल 50 केन्द्रों पर खरीदी करेंगे। बताया गया कि किसानों की संख्या के आधार पर खरीदी केन्द्रों को तय किया गया है। जहां किसानों की अधिक संख्या है, वहां पर खरीदी केन्द्र बनाया गया।
खरीदी शुरू होने से पहले निरीक्षण (Samarthan Mulya Kharidi 2024)
खरीदी प्रारंभ होने के पहले अधिकारियों ने खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारी और कर्मचारियों को उपज खरीदी को लेकर उचित दिशा निर्देश दिए है।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇