बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जाको राखे साइयां… बीच सड़क पर बाइक फिसलने से गिरा युवक, पीछे से आ रहा था तेज रफ्तार ट्रक, और फिर हो गया चमत्कार…

एक कहावत है जाको राखे साइयां मार सके ना कोय। कभी-कभी यह कहावत चरितार्थ होती भी दिख जाती है। इन दिनों कई राज्यों में बारिश का मौसम है और सड़कें भीगी हुई हैं। ऐसे में दुर्घटना के कई वीडियोज सामने आते रहते हैं। इसी बीच एक ऐसा खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बाइक सवार अचानक फिसलकर गिरता है और ठीक उसके पीछे ट्रक आ जाता है।

दरअसल, इस वीडियो को कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें दिख रहा है कि एक बाइक सवार अचानक भीगी हुई सड़क पर तेजी से गिरता है। जैसे ही वह सड़क पर गिरता है तत्काल पीछे से एक तेज रफ़्तार में ट्रक आ जाती है। लेकिन, वह शख्स तुरंत बाइक छोड़कर सड़क के दूसरे किनारे पर पहुंच जाता है। इसी बीच ट्रक तेजी से आगे निकल जाता है।

गनीमत इस बात की रही कि बाइक सवार जैसे ही गिरता है, बाइक को वहीं छोड़ देता है। अगर वह ऐसा नहीं करता तो शायद ट्रक उसको भी रौंद देता। यह पूरी घटना सामने किसी कार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

हालांकि यह वीडियो कब का है और कहां का है, इसका पता नहीं चल पाया है। लेकिन, यह वीडियो यह बात स्पष्ट रूप से साबित कर देता है कि जिसके साथ ऊपर वाला होता है, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता है।

इस वीडियो को जैसे ही शेयर किया गया, जमकर वायरल हो गया। एक यूजर ने लिखा कि यह शख्स मरते-मरते बच गया। वहीं एक ने यह भी लिखा कि बारिश के मौसम में लोग काफी संभलकर बाइक चलाएं। फिलहाल यहां देखें वीडियो…

News Source :  https://www.livehindustan.com/viral-news/story-biker-escape-from-accident-and-truck-at-same-time-on-road-amid-rain-htgp-6801369.html

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button