बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बारातों के साथ जुलूस का चल रहा दौर; शाहपुर में भी निकला एक और दुष्कर्मी का जुलूस, नाबालिग छात्रा को बना रहा था हवस का शिकार

• नवील वर्मा, शाहपुर
इन दिनों जिले में बारातों के साथ दुष्कर्मियों का जुलूस निकलने का दौर भी जोर शोर से चल रहा है। एक ओर दूल्हे राजा पूरी शानो शौकत के साथ बारात लेकर अपनी ससुराल पहुंच रहे हैं। वहां विधि विधान से विवाह की रस्में पूरी करके अपनी दुल्हनिया को जिम्मेदारी के साथ विदा करके अपने घर ला रहे हैं। वहीं दूसरी ओर नाबालिग बच्चियों और युवतियों को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाने वालों का सड़क पर जुलूस निकल रहे हैं। इससे इन कुकर्मियों का तमाशा तो बन ही रहा है। साथ ही दूसरों को सबक भी मिल रहा है कि यदि उन्होंने ऐसी कोई गलती की तो उनका भी हश्र इसी तरह होगा।

जुलूस के सिलसिले को जारी रखते हुए शाहपुर पुलिस ने भी एक दुष्कर्मी का जुलूस निकाला। यहां धारा 376, 366, 376-2N एवं पॉक्सो एक्ट के आरोपी सतपाल पिता बराती हुई के उम्र 28 साल निवासी बांकाखोदरी का जुलूस निकाला गया। इस आरोपी का जुलूस बैतूल में निकाला गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे कोर्ट से जेल तक पैदल ही हथकड़ी पहना कर जेल तक ले जाया गया। इस बीच रास्ते से गुजरने वाले लोग बड़ी उत्सुकता से देखते रहे। देखें वीडियो…👇

उल्लेखनीय है कि थाना शाहपुर क्षेत्र की 15 वर्षीय नाबालिक लड़की ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक वर्ष पूर्व गांव के ही आरोपी सतपाल पिता बराती उम्र 28 वर्ष द्वारा नवरात्र में गांव के शंकर जी के विसर्जन के दौरान पास के ही खेत में अंधेरे का फायदा उठाकर उस से बलात्कार किया गया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

PDS : नहीं मिला राशन, महिलाओं ने मचाया हंगामा, सेल्समैन को हटाने की मांग; सेल्समैन ने यह दी सफाई

इसके बाद लगातार जब भी मुझे अकेला पाता बलात्कार करता। जिससे वह आठ माह की गर्भवती हो गई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। न्यायालय में पेश करने पर न्यायालय ने आरोपी को जेल वारंट जारी कर जेल दाखिल करने का निर्देश दिए। जिस पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिला कराया गया।

Rapist’s Procession : पुलिस ने निकाला दुष्कर्म के आरोपी का जुलूस, सात साल की मासूम से किया था दुराचार

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button