बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Meeting : वरिष्ठों ने दिया कनिष्ठों को अपना आशीर्वाद, मरही माता सेवा समिति की हुई बैठक

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    हाल ही में थाना रोड कोठीबाजार मरही माता बैतूल के नवीन मंदिर में माता रानी की प्रतिमा का स्थापना कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपना पूरा योगदान दिया। समिति के लिए इस आयोजन में प्लस पॉइंट ये रहा कि समिति के वे वरिष्ठ जन भी बेहद खुश हुए जिन्होंने इस छोटी सी मढ़िया को एक शानदार स्वरूप देते हुए माता रानी की प्रतिमा स्थापित की थी। तभी से समिति निरंतर सफलता के सोपान चढ़ती चली गई। समय का कुछ फेर ऐसा चला कि समिति के वरिष्ठजनों की व्यस्तता के चलते कनिष्ठों को व्यवस्थाएं निभानी पड़ीं। लेकिन स्थापना समारोह सहित अन्य गतिविधियों में सक्रिय समिति को एक बार फिर बड़ों का आशीर्वाद मिला है।

    मंगलवार को अतिथि रेस्टोरेंट सिविल लाइन में समिति की संक्षिप्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के वरिष्ठ संरक्षक धर्मेंद्र (गुड्डू) गोठी ने समिति के सभी कनिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सभी का तिलक लगाकर चांदी का सिक्का भेंट किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि समिति में शामिल सभी छोटे भाई कुशलता के साथ अपना फर्ज निभा रहे हैं। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने मंदिर के रखरखाव और सुरक्षा को लेकर भी कुछ सुझाव दिए हैं। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेश्वर सोनकपुरिया एवं उपाध्यक्ष ओम द्विवेदी ने कहा कि यह खुशी का मौका है जो अब एक बार फिर हमें वरिष्ठों का साथ और मार्गदर्शन प्राप्त हो सकेगा।

    अंत में समिति के उपाध्यक्ष पवन शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। बैठक में प्रमुख रूप से समिति के वरिष्ठ शिवकिशोर पाल, प्रदीप दुबे, मुन्ना पांडे, शैलेष गुबरेले, मानिक राव गायकवाड़, आनंद पवार, मनोज गौतम, हरीश सोनकपुरिया, ब्रजेन्द्र पांडे तथा कनिष्ठों में बसंत सोनकपुरिया, ओम पुरोहित, कमलेश चौहान, मंटू उपासे, शिवशंकर चौहान, मुट्टू चौहान, सत्येंद्र सिंह परिहार उपस्थित थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button