Priyanka Vadra In Morena: मुरैना में संबोधन के दौरान प्रियंका वाड्रा ने बीजेपी पर साधा निशाना

By
On:

मुरैना। मुरैना लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सत्यपाल सिंह सिकरवार नीटू के समर्थन में सभा करने प्रियंका वाड्रा मुरैना पहुंची। यहां सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि क्या नोटबंदी से काला धन वापस आया। कांग्रेस पार्टी हिंदू धर्म पर आधारित हैं, यह हमेशा सत्य पर चलती है।

उन्होंने कहा कि आज की सरकार जनता के लिए नहीं चल रही है, भाषणों में मोदी जी के मुंह से किसी ने एक शब्द बेरोजगारी नहीं सुना। देश में 10 साल से नरेंद्र मोदी की सरकार है। उसने आपके लिए क्या-क्या किया, क्या-क्या नहीं किया। ये बात आपको समझनी पड़ेगी। आज देश में बड़ी बड़ी समस्याएं है। मोदी जी जनता से कट गए हैं, महलों में रहते है, बड़े बड़े घर में रहते हैं। मंच पर आते हैं, उद्घाटनों में जाते हैं।

उन्होंने कहा कि किसान आंदलोन कर रहे थे, तब बाहर नहीं आए बात करने, जब यूपी के चुनाव आए तब कानून वापस लिया। समझिए कैसी स्कीमें आ रही हैं, उद्योगपतियों के लिए सरकार चल रही है। महिलाओं से कहते हैं फार्म भरो 1200 रुपए देंगे, आपको कहना चाहिए 1200 रुपये में सिलेंडर भी नहीं आ रहा।

सभा में प्रियंका वाड्रा के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, अरुण यादव, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम शामिल हैं।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment