धर्म/अध्यात्म अपडेट

Baraling Betul : यहां ताप्ती के तट पर ठहरे थे श्रीराम, इसके बावजूद उपेक्षित यह स्थान

Baraling Betul : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से उद्गमित प्रात: स्मरणीय पुण्य सलिला सूर्य पुत्री मां ताप्ती की महिमा वेद पुराणों में उल्लेखित है। इसके पुराणों में वर्णन के अनुसार मां ताप्ती पृथ्वी की प्रथम नदी है जिसकी महिमा का त्रिलोक में डंका बजता है। मां ताप्ती यम, यमुना और न्याय के देवता शनि भगवान की बहन हैं।

Baraling Betul : यहां ताप्ती के तट पर ठहरे थे श्रीराम, इसके बावजूद उपेक्षित यह स्थान

⇓ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

Baraling Betul : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से उद्गमित प्रात: स्मरणीय पुण्य सलिला सूर्य पुत्री मां ताप्ती की महिमा वेद पुराणों में उल्लेखित है। इसके पुराणों में वर्णन के अनुसार मां ताप्ती पृथ्वी की प्रथम नदी है जिसकी महिमा का त्रिलोक में डंका बजता है। मां ताप्ती यम, यमुना और न्याय के देवता शनि भगवान की बहन हैं।

रामायण काल से ही मां ताप्ती की महिमा चराचर जगत में व्याप्त है। रामावतार के समय वनवास काल के दौरान भगवान श्री राम, जानकी जी और लक्ष्मण समेत बारालिंग में ताप्ती तट पर रुके थे। जिनके अवशेष बारालिंग की चट्टानों पर आज भी दृष्टिगोचर हो रहे हैं। धन्य है ताप्ती नदी का वह स्थल जहां प्रभु श्री राम के चरण पड़े हैं।

ऐसे पवित्र स्थल को सरकार द्वारा एक तो राम पथ में लिया जाना था। और ऐसा संभव नहीं था तो इको टूरिज्म या इसे पर्यटन स्थल का दर्जा मिलना था। अफसोस कि इसमें से किसी दिशा में आज तक शासन स्तर से कोई पहल नहीं हो पाई है।

क्षेत्र के लोगों ने कई बार संस्कृति विभाग और क्षेत्र के विधायक को पत्र लिखकर उनका ध्यान आकर्षित करवाया था, लेकिन इतने धार्मिक महत्व के स्थल की लगातार उपेक्षा की जा रही है। क्षेत्रवासियों में इससे अब आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।

जिले और क्षेत्र के लोगों ने मांग की है कि इस ओर मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ध्यान देना चाहिए। हालांकि यह तब संभव होगा, जब विधायक भैंसदेही महेंद्र सिंह चौहान विधानसभा में इस मुद्दे को प्रस्तुत करें।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button