बैतूल अपडेट

Betul Latest News : मायके जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत, युवक की फांसी लटकी मिली लाश

Betul Latest News : बैतूल। नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति भी गंभीर रूप से घायल है। उधर चोपना थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी से लटका मिला है।

Betul Latest News : बैतूल। नागपुर-भोपाल नेशनल हाईवे पर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में एक हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं उसका पति भी गंभीर रूप से घायल है। उधर चोपना थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पेड़ पर फांसी से लटका मिला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सातलदेही निवासी प्रमोद अपनी पत्नी रामप्यारी के साथ अपने ससुराल सुखतवा जा रहा था। धापड़ा जोड़ के पास ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी और भागने लगा। इस दौरान ट्रक का पहिया महिला के पैर के ऊपर से गुजर गया। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी ओर वाहन चला रहे महिला के पति प्रमोद के चेहरे, हाथ और पैर में चोट आई है। घटना की जानकारी मिलते ही भौंरा चौकी से पुलिस घटनास्थल पहुंची और पति-पत्नी को अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल प्रमोद का इलाज जारी है।

श्मशान घाट में पेड़ पर लगा ली फांसी (Betul Latest News)

चोपना थाना क्षेत्र में ग्राम शक्तिगढ़ गांव में श्मशान घाट में पेड़ पर फांसी के फंदे पर एक युवक का लटका मिला है। सूचना मिलने पर चोपना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घोड़ाडोंगरी में कराया पीएम (Betul Latest News)

पुलिस ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। चोपना थाना प्रभारी राकेश सरियम ने बताया कि शक्तिगढ़ गांव में श्मशान घाट में नदी किनारे अर्जुन के पेड़ पर शक्तिगढ़ गांव निवासी आकाश पोददार 21 साल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है।

कारणों का नहीं खुलासा (Betul Latest News)

आशंका जताई जा रही है कि युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। युवक ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की है, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button