बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

मानवता की मिसाल : अपनों ने मुंह मोड़ा तो राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारियों ने कराया गरीब का अंतिम संस्कार

▪️ उत्तम मालवीय, बैतूल
कभी-कभी अपने ही पराए हो जाते हैं। वहीं दूसरी ओर मुसीबत में ऐसे लोग मदद को आगे आ जाते हैं जिनसे कोई रिश्ता-नाता नहीं होता। ऐसे समय में यह लोग किसी फरिश्ते से कम नहीं होते। ऐसे ही फरिश्ते के रूप में राष्ट्रीय हिंदू सेना के पदाधिकारी एक गरीब परिवार की मदद को आगे आए। एक महिला अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए 2 दिनों से परेशान हो रही थी। संगठन ने उसका अंतिम संस्कार कराकर मानवता की बड़ी मिसाल पेश की।

संगठन के जिला संयोजक आकाश राठौर ने बताया कि राष्ट्रीय हिंदू सेना द्वारा आज एक गरीब परिवार के सदस्य का अंतिम संस्कार कराया गया। ग्राम हिवरखेड़ी निवासी बामन आहके की लंबी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। वो बेसहारा थे, जिनका अंतिम संस्कार बैतूल के कर्बला घाट पर किया गया। तहसील अध्यक्ष शरद सोनी ने बताया कि बामन आहके की पत्नी चंद्रकला अंतिम संस्कार के वक्त उपस्थित थी।

यह भी पढ़ें… Wheat prices : गेहूं के फिर बढ़ने लगे दाम, एक सप्ताह में 200 रुपये का इजाफा, इधर राशन दुकानों से भी नहीं मिल रहा

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय के पास कल शाम जिला अस्पताल से फोन आया कि एक बेसहारा व्यक्ति का अंतिम संस्कार करना है। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी की गई। विभाग अध्यक्ष दीपक कोसे ने बताया कि मृत बामन आहके के चार भाई और बहनें भी हैं। लेकिन, मृतक का अंतिम संस्कार करने से किन्हीं कारणों से सभी ने मना कर दिया। ऐसे में राष्ट्रीय हिंदू सेना ने यह फर्ज पूरा किया।

यह भी पढ़ें… जन्मदिन के अवसर पर मरीजों और गरीबों को किया भोजन वितरण, RHS ने सेवा कार्य करके मनाया सहयोगी का Birthday

इस कार्य में सहयोग के लिए प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय ने एंबुलेंस संचालक बंटी राठौर का भी आभार माना। उन्होंने बेसहारा, अज्ञात, लावारिस लाशों को श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए नि:शुल्क एंबुलेंस करवाने का आश्वासन दिया है। अंतिम संस्कार के दौरान मध्य भारत प्रांत अध्यक्ष पवन मालवीय, युवा सेना विभाग अध्यक्ष मनीष मालवीय, नगर सह संयोजक प्रवीण साहू, नगर मंत्री सोनू यादव, मोनू मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… Govansh ki taskari : टवेरा वाहन में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 7 गोवंश, RHS कार्यकर्ताओं ने 18 किमी तक पीछा करके बचाई जान

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button