टेक/ऑटो
Harley-Davidson 338R: Hero देगी Royal Enfield को टक्कर, Harley-Davidson के साथ लॉन्च कर रही सस्ती बाइक
Harley-Davidson 338R: Hero will compete with Royal Enfield, launching cheap bike with Harley-Davidson,

Harley-Davidson 338R: भले ही Harley-Davidson ने देश में अपना बिजनेस समेट लिया हो परन्तु कंपनी अब Hero Motocorp के साथ हाथ मिलाकर एंट्री-लेवल की बाइक लॉन्च करने पर अपना ध्यान फोकस कर रही है। इसी क्रम में कंपनी ने चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी किआनजिंग के साथ एक पार्टनरशिप पर भी हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर मिड-लेवल प्लेटफॉर्म और इंजन बनाने पर काम करेंगे।
Harley-Davidson द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब कंपनी देश में महंगी बाइक्स नहीं बनाएगी, बल्कि देश की सबसे सस्ती बाइक लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है। अभी कुछ समय पहले ही कंपनी ने अपनी सबसे सस्ती बाइक Harley-Davidson 338R की फोटोज भी जारी की थी। मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार यह हार्ले-डेविडसन और किआनजिंग की पार्टनरशिप में तैयार की गई पहली बाइक है।

हाल ही में चीन की एक वेबसाइट पर इस बाइक का एक वीडियो भी अपलोड किया गया है। वीडियो में दिख रही बाइक काफी हद तक Harley-Davidson Roadster जैसी दिखती है। माना जा रहा है कि यह बाइक 500 CC की हो सकती है। बाइक में गोल हेडलैंप के साथ सिल्वर बेजल और टियरड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक दिया गया है।
वीडियो में दिखाई गई बाइक में स्पष्ट देखा जा सकता है कि यह नई मोटरसाइकिल में गोल रियरव्यू मिरर्स दिए गए हैं और लंबी सिंगल-पीस सीट दी गई है। फिलहाल इंजन के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी गई है, हालांकि कुछ लोगों के अनुसार यह 500सीसी का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन हो सकता है जो वर्तमान में बेनेली लिओनचीनो 500 में काम लिया जा रहा है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स भी दिया गया है।
बाइक के फ्यूल टैंक पर भी Harley-Davidson का लोगो लगा हुआ है और बाइक के पिछले हिस्से पर भी HD500 लिखा है। इसके साथ ही Harley-Davidson और किआनजिंग की पार्टनरशिप की छाप भी इस बाइक पर स्पष्ट दिख रही है। इसके काफी फीचर्स दिखने में बेनेली स्कूटर्स जैसे ही है।