PM Kisan 12th Installment: एक हफ्ते बाद खाते में आने लगेगा पीएम किसान का पैसा, चेक करें लिस्ट में अपना नाम

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना यानी पीएम किसान की 12वीं किस्त (PM Kisan 12th Installment) का इंतजार कर रहे लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) देश के किसानों को दिवाली पर तोहफा देने जा रहे है। दिवाली से ठीक पहले 17 अक्टूबर को एक समारोह में पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की राशि डाल दी जाएगी। अभी तक तारीख स्पष्ट नहीं होने से किसान काफी परेशान थे, लेकिन अब 12वीं किस्त जारी होने को लेकर तारीख से पर्दा उठ गया है।
किसानों को अब तक मिल चुकी इतनी किस्तें
पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत मोदी सरकार अब तक 2,000 रुपये की 11 किस्तें अकाउंट में भेज चुकी है। अब सरकार बारहवीं किस्त भेजने पर मंथन कर रही है। माना जा रहा है कि सरकार 17 तक किस्त की राशि अकाउंट में ट्रांसफर कर सकती है, जिससे करीब 12 करोड़ से ज्यादा किसानों को लाभ होगा। मोदी सरकार किसानों को अब तक 2,000 रुपये की 11 किस्तें अकाउंट में दे चुकी है, जिसके तहत 22,000 रुपये भेजे गए हैं। सरकार ने किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना आवश्यक है।

इस वजह से हो रही देरी
बता दें योजना में गड़बड़ियों को रोकने के लिए सरकार ने ई-केवाईसी अनिवार्य कर दिया है। ई-केवाईसी अपडेट कराने की आखिरी डेट 31 अगस्त रखी गई थी। हालांकि, किसानों की e-KYC पूरी नहीं हुई, इसलिए इसे आगे बढ़ा दिया गया. इस वजह से किसानों को 12वीं किस्त का पैसा मिलने में देरी हो रही है। ऐसे में अगर आपने भी अब तक ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो आज ही पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर अपनी ई-केवाईसी पूरी कर लें।
ये है पीएम किसान निधि योजना
मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम किसान सम्मान निधि योजना लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना का मकसद किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है, जिससे वह अपनी खेती-बाड़ी की देखभाल कर सके। केंद्र सरकार की ओर से दिए फॉर्मेट पर किसान की आय, संपत्ति की जानकारी लिंक की जाती है। कृषि विभाग में किसान का बैंक खाते व अन्य जानकारी दी जाती है। वेरिफिकेशन कंप्लीट होने पर किसान के खाते में साल में तीन बार (4 महीने में एक बार) 2,000 रुपये आते हैं। किसानों के लिए अब किस्त की राशि बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है।

इस तरह देखें सूची में अपना नाम
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट pmkisan.gov.in पर क्लिक करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर ‘किसान कॉर्नर’ पर क्लिक करना होगा।
- अब ‘लाभार्थी सूची’ विकल्प को चुनकर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी लिखें।
- डिटेल्स को भरने के बाद, ‘रिपोर्ट प्राप्त करें’ । फिर सूची आराम से मिल जाएगी।



