बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

Accidental death : घर लौट रहे थे दो बाइक सवार, हाइवे पर गांव के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की मौत, एक गंभीर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    बैतूल-इंदौर नेशनल हाइवे (NH) पर अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार एक वयुवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल ही पाढर अस्पताल ले जाया गया। हालत में कोई सुधार ना होने से वहां से भी भोपाल रेफर कर दिया गया है।

    Accident: दो मोटर साइकिलों की भिड़ंत: एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, गुरुवार रात हुआ हादसा

    प्राप्त जानकारी के अनुसार बोरगांव निवासी आशीष बर्डे और भाऊराव बर्डे बुधवार शाम को अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच गढ़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार आशीष की मौके पर ही मौत हो गई।

    NH पर बड़ा हादसा: दो ट्रकों की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल, पहुंचाया अस्पताल

    सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और भाऊराव को पाढर ले जाया गया। वहां इलाज के बाद भी जब हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो रात में भोपाल रेफर कर दिया गया। इधर मृतक का सुबह जिला अस्पताल में पीएम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश की जा रही है।

    फोरलेन पर बड़ा हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button