Chori Viral Video : सच्चा भक्त! भोलेनाथ के सामने हाथ जोड़कर मांगी माफी और दान पेटी ले गया चोर, देखें वीडियो

Chori Viral Video : मध्यप्रदेश के जबलपुर में चोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चोर मंदिर में चोरी के पहले भोलेनाथ के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह दान पेटी लेकर फरार हो जाता है। यह सारी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है, हालांकि चोर सीसीटीवी कैमरे का मुंह घुमा देता है।
इस घटना की सूचना मंदिर प्रशासन ने पुलिस को दे दी है और मामले की तफ्तीश जारी है। चोरी का यह सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग चोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
देखें वीडियो-
A thief was caught on #CCTV cameras in #Jabalpur, driving up to the temple in a white hatchback, entering with folded hands and seemingly apologising to the idol before stealing the donation box.#madhyapradesh #viral #ViralVideo #india pic.twitter.com/taFzZjUq8Y
— Siraj Noorani (@sirajnoorani) October 27, 2022
वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि किस तरह एक युवक जिसने सफेद रंग का चोला पहना हुआ है, मंदिर में प्रवेश करता है और भगवान के सामने हाथ जोड़कर नमन करता है। इसके बाद कैमरे का मुंह घुमा कर दान पेटी पर हाथ साफ कर देता है। वीडियो देखने के बाद लोग कह रहे हैं कि युवक ने चोरी से पहले भगवान से उसकी माफी मांगी।



