MP Weather Update : ठंड का करारा प्रहार, शून्य पर पहुंचा पारा, फसलों पर जमी बर्फ, लोग बेहाल

MP Weather Update : ठंड का करारा प्रहार, शून्य पर पहुंचा पारा, फसलों पर जमी बर्फ, लोग बेहाल
MP Weather Update : ठंड का करारा प्रहार, शून्य पर पहुंचा पारा, फसलों पर जमी बर्फ, लोग बेहाल

MP Weather Update : पूरे मध्यप्रदेश में ठंड ने करारा प्रहार किया है। आलम यह है कि छतरपुर जिले के बीजावर में पारा शून्य के बिल्कुल करीब पहुंच गया है। वहीं कई शहरों में तापमान 5 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। बेहद कम तापमान के चलते फसलों पर बर्फ जम रही है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को बेहाल कर रखा है। आगे भी मौसम अभी ऐसा ही बना रहने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

मध्यप्रदेश के लोग इन दिनों शीतलहर और कड़ाके की ठंड से जूझ रहे हैं। तापमान में लगातार गिरावट आती जा रही है। मंगलवार और गुरूवार की रात मध्यप्रदेश के अधिकांश जिलों में सबसे ठंडी रात रही। सबसे कम तापमान छतरपुर जिले के बीजावर एआरजी में दर्ज किया गया। यहां तापमान मात्र 0.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। (MP Weather Update)

इसके अलावा शाजापुर जिले के गिरवर केविके में 2.5, अशोक नगर के आंवरी केविके में 3.1, सीहोर एएमएफयू में 3.4 और सतना में 3.9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। इधर बैतूल में भी बीती रात सबसे कम तापमान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे फसलों पर बर्फ जम गई थी। इससे पहले न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर आया था। (MP Weather Update)

इन जिलों में चलेगी शीतलहर (MP Weather Update)

बुधवार को मौसम विभाग भोपाल द्वारा जारी बुलेटिन में चेतावनी दी गई है कि अगले 24 घंटों में प्रदेश के सतना और सागर जिलों में शीतलहर चलेगी। वहीं खंडवा, खरगौन, सिवनी, छतरपुर और भिंड जिलों में शीतल दिन रहेगा। प्रदेश के अन्य जिलों में भी न्यूनतम तापमान काफी कम रहेगा। (MP Weather Update)

इन जिलों में छाएगा कोहरा (MP Weather Update)

इसी तरह ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज और छतरपुर जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाएगा। जिसके चलते दृश्यता 50 से 500 मीटर रहेगी। इसी तरह मुरैना, श्योपुर कलां, सिंगरौली और सीधी जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाएगा। इसके चलते दृश्यता 200 से 800 मीटर तक रहेगी। (MP Weather Update)

बीते 24 घंटे में ऐसा रहा मौसम (MP Weather Update)

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं पर वर्षा दर्ज की गई। सतना और सागर में शीत लहर का प्रभाव रहा। खंडवा, खरगौन, सिवनी ओर नौगांव (छतरपुर) में शीतल दिन रहा। (MP Weather Update)

मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, उत्तरी छतरपुर और रीवा में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, उत्तरी पन्ना, उत्तरी सतना और मऊगंज जिलों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहा। (MP Weather Update)

तापमान में आई खासी गिरावट (MP Weather Update)

न्यूनतम तापमान नर्मदापुरम संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरे। रीवा संभाग के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। (MP Weather Update)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News