MP Weather Alert : मध्यप्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश के कई हिस्सों में आखिरकार मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी बुलेटिन में प्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अन्य जिलों में मध्यम और हल्की वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 25 जून तक भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग ने आज जारी बुलेटिन में अगले 24 घंटों में प्रदेश के नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट और पांढुर्णा जिले में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में व्रजपात के साथ झंझावत एवं 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

इनके अलावा सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनूपपुर, नरसिंहपुर, मंडला और मैहर जिलों के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। इन जिलों में व्रजपात के साथ झंझावत एवं 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

इन जिलों में मध्यम वर्षा (MP Weather Alert)

प्रदेश के बुरहानुप, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है।

इन जिलों में कहीं-कहीं पर मध्यम वर्षा की संभावना है। इसके अलावा इन जिलों में व्रजपात के साथ झंझावत एवं 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

इन जिलों में हल्की वर्षा 

इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगरमालवा, गुना, अशोक नगर और शिवपुरी जिलों के लिए भी यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इन जिलों में व्रजपात के साथ झंझावत एवं 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की चेतावनी दी है।

यह है मानसून की ताजा स्थिति (MP Weather Alert)

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों, विदर्भ के शेष हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और ओड़िसा के कुछ और हिस्सों, गंगा के मैदानों, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल के शेष हिस्सों और झारखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है।

आगे यह है अब संभावना

अगले 3-4 दिनों के दौरान अरब सागर, गुजरात, महाराष्ट्र के शेष हिस्सों, मध्यप्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, ओडिसा, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं।

मध्यप्रदेश में यह है स्थिति (MP Weather Alert)

दक्षिण-मानसून मध्यप्रदेश के पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर और डिंडोंरी में आगे बढ़ गया है। आगामी 25 जून तक प्रदेश में सभी दूर बारिश की संभावना है। नीचे दिए गए चार्ट में इसकी स्थिति देखी जा सकती है…

MP Weather Alert : मध्यप्रदेश के 16 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

Leave a Comment