बड़ी खबरेंबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूज

Betul accident news : बोलेरो-बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, हाईवे पर वाहन की टक्कर से वृद्ध गंभीर घायल, भोपाल रेफर

Accident news: One killed in Bolero-bike collision, elderly seriously injured due to vehicle collision on highway, referred to Bhopal

◼️ निखिल सोनी, आठनेर

बैतूल जिले के आठनेर थाना क्षेत्र में बोलेरो और मोटर साइकिल की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। इधर बैतूल-इंदौर हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे भोपाल रेफर किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आठनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिसनूर-गेहंूबारसा सड़क मार्ग पर 9 फरवरी की सुबह बोलेरो वाहन और मोटर साइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर घायल है। बताया जाता है कि बलोरा जामठी के पास सड़क दुर्घटना हुई है। थाना प्रभारी विजय प्रकाश महोरे ने सूचना मिलने पर पुलिसकर्मियों को मौका स्थल के लिए रवाना किया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि बोलेरो वाहन वलनी गांव की ओर से आ रहा था। इसी बीच बिसनूर सड़क मार्ग पर मोटर साइकिल के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई। आठनेर थाना के सहायक उप निरीक्षक गोपाल प्रसाद पाल ने बताया कि हादसे में मृतक सहादेव आदिवासी उम्र 25 साल है जबकि घायल उसी गांव का रमेश उम्र 21 साल है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अज्ञात जीप ने वृद्ध को टक्कर मारी हालत गंभीर

◼️ मनोहर अग्रवाल, खेड़ी सांवलीगढ़

खेड़ी सांवलीगढ़ के पास बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे पर ग्राम देवगांव में मुख्य मार्ग पर गुरुवार रात्रि में ग्राम के गुरुदयाल गाड़गे को अज्ञात जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गुरुदयाल को सिर में गंभीर चोट आई है। उसे 108 वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया है। सिर में गंभीर चोट होने से घायल गुरुदयाल को जिला अस्पताल से भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्ञात रहे कि इंदौर हाइवे पर ट्रैफिक अधिक होने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। बेलगाम वाहन चालकों से राहगीरों का अब सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है।

explosion in shop : बैतूल में आधी रात को चौपाटी पर हुआ जोरदार धमाका, आवाज सुन कर दहल उठे लोग

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button