यूटिलिटी अपडेट

अब पापा बनने पर भी मिलेगी 3 महीने की छुट्टी, कर्मचारियों के लिए शुरू हुई Paternity Leave

Now you will get 3 months leave even after becoming a father, Paternity Leave started for employees

अब पापा बनने पर भी मिलेगी 3 महीने की छुट्टी, कर्मचारियों के लिए शुरू हुई Paternity LeavePaternity Leave: अब तक आपने सुना होगा कि मां बनने के बाद महिलाओं को मेटरनिटी लीव मिलता है, लेकिन यह पहली बार हो रहा है कि अब बच्चा होने के बाद पिता को भी पैटरनिटी लीव मिलेगी। आपको शायद इस बात पर विश्वास न हो, लेकिन यह 100% सच है। अब तक आपने सरकारी निजी कंपनियों में महिला कर्मचारियों को 26 हफ्ते यानी करीब 6 महीने की छुट्टी मिलती है। लेकिन अब पिता बनने वाले युवकों को भी तीन माह की छुट्टी मिलेगी और इसे Paternity Leave की कैटेगरी में रखा गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स है कि भारत में कई कंपनियों के साथ फाइजर इंडिया में भी पिता बनने पर पुरुष कर्मचारियों को 12 हफ्ते की पैटरनिटी लीव का ऐलान किया है। कंपनी का कहना है कि कर्मचारी पिता बनने के बाद 2 साल के अंदर कभी भी इन छुट्टियों का इस्तेमाल कर सकता है। यदि कोई पितृत्व अवकाश ले रहा है तो उसे एक बार में न्यूनतम दो सप्ताह से अधिकतम 6 सप्ताह तक छुट्टी मिल सकती है।

इन कंपनियों ने शुरू की Paternity Leave Policy

क्योर फिट – 6 महीने की छुट्टी

जेपी मॉर्गन – 16 सप्ताह

फाइजर – 12 सप्ताह

net waste- 12 से 16 सप्ताह

एक्सेंचर – 12 से 16 सप्ताह

कंपनी की इस पॉलिसी में पिता बनने वाले कर्मचारी 2 साल के भीतर इन छुट्टियों का लाभ उठा सकते हैं। पैटरनिटी लीव लेने वालों को एक बार में कम से कम दो हफ्ते और अधिकतम छह हफ्ते की छुट्टी लेने की सुविधा है। किसी भी अन्य जटिलताओं के मामले में, कर्मचारी आकस्मिक अवकाश, स्वैच्छिक अवकाश और स्वास्थ्य अवकाश सहित कंपनी की अवकाश नीति द्वारा कवर किए गए अन्य अवकाश भी ले सकते हैं।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button