खेती किसानी

PM Kisan Yojana: एक और राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना की राशि जारी, बाकी राज्यों में कब मिलेंगे

PM Kisan Yojana: देश भर के किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) सौगात साबित हो रही है। इस योजना का महत्व उस समय और पता चला जब देश के कई राज्यों में प्राकृतिक आपदा ने भारी नुकसान पहुंचाया। इन किसानों को केंद्र सरकार द्वारा योजना की राशि एडवांस में दी जाकर राहत पहुंचाई जा रही है।

पहले उत्तराखंड, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के किसानों को राशि जारी की जा चुकी है। अब इसी कड़ी में एक और राज्य जम्मू-कश्मीर के किसानों को भी अग्रिम राशि जारी कर राहत पहुंचाई गई है। राज्य के पात्र किसानों के लिए 171 करोड़ रुपये सीधे उनके बैंक खातों में जारी किए हैं। इससे किसानों को अपनी फसल और आजीविका को बनाए रखने में मदद मिलेगी।

इतने किसानों को मिलेगा लाभ

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि प्रदेश में लगभग 8.55 लाख पात्र किसानों को पीएम किसान योजना के तहत सहायता राशि दी जा रही है। यह रकम सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जा रही है ताकि किसी बिचौलिये की भूमिका न रहे और राशि सीधे किसानों तक पहुंचे।

PM Kisan Yojana: एक और राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना की राशि जारी, बाकी राज्यों में कब मिलेंगे

प्रधानमंत्री और कृषि मंत्री का माना आभार

एलजी मनोज सिन्हा के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान का धन्यवाद किया।

पोस्ट में कहा गया कि पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त अग्रिम रूप से जारी करने के इस फैसले से राज्य के किसानों को बड़ी राहत मिली है। उपराज्यपाल ने बताया, यह वित्तीय सहायता किसानों को कृषि गतिविधियों को पुन: शुरू करने और उनकी आजीविका बनाए रखने में तेजी से मदद करेगी।

हमारे किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और अन्य क्षेत्रों में विकास के लिए मजबूत आधार प्रदान करते हैं। केंद्र सरकार प्रभावित किसानों के लिए हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।

PM Kisan Yojana: एक और राज्य के किसानों को पीएम किसान योजना की राशि जारी, बाकी राज्यों में कब मिलेंगे

पहले इन राज्यों के किसानों को मिली राहत

केंद्र सरकार ने 26 सितंबर को पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त जारी की थी। इस किस्त का लाभ उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के किसानों को मिला। इन राज्यों में हाल ही में हुई भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से फसलें प्रभावित हुई थीं। सरकार ने इन प्रभावित किसानों के बैंक खातों में सीधे 2-2 हजार रुपये भेजे।

बाकी राज्यों के किसानों को राशि कब मिलेगी

योजना के नियमों के अनुसार हर चार महीने में एक किस्त दी जाती है। अगर इस चक्र को देखें तो 21वीं किस्त नवंबर के आसपास जारी होनी चाहिए। लेकिन, खबरें हैं कि सरकार दिवाली से पहले बाकी राज्यों के किसानों को भी यह किस्त देने की तैयारी कर रही है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि त्योहार से पहले किसानों के खाते में राहत की राशि पहुंचे।

पीएम किसान योजना के तहत भुगतान प्रक्रिया

पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे बैंक खाते में क्रेडिट होती है। वर्ष 2025 में 19वीं किस्त 24 फरवरी को जारी हो चुकी है। 20वीं किस्त जून में और 21वीं किस्त अक्टूबर 2025 में जारी की जाएगी।

इन किसानों को नहीं मिलेगी योजना की राशि

कुछ किसानों को योजना के पैसे नहीं मिलेंगे, इसके कई कारण हो सकते हैं।

  • जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी (PM Kisan e-KYC) नहीं किया है, उनके खाते में राशि अटक सकती है। ई-केवाईसी करना जरूरी है और इसे बैंक जाकर या ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है।
  • बैंक खाते का आधार से लिंक होना अनिवार्य है। बिना लिंक के भी राशि अटक सकती है।
  • योजना में आवेदन या केवाईसी के दौरान गलत दस्तावेज जमा करने पर भी किस्त अटक सकती है। ई-केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की फोटोकॉपी, एड्रेस प्रूफ (जैसे बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल), और बैंक पासबुक की फोटोकॉपी शामिल हैं।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें| Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से| आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button