MP Ministers Department : एमपी में आखिरकार मंत्रियों को विभाग आवंटित, देखें किन्हें मिला कौनसा महकमा

By
Last updated:
MP Ministers Department : एमपी में आखिरकार मंत्रियों को विभाग आवंटित, देखें किन्हें मिला कौनसा महकमा
MP Ministers Department : एमपी में आखिरकार मंत्रियों को विभाग आवंटित, देखें किन्हें मिला कौनसा महकमा

MP Ministers Department : भोपाल। मध्य प्रदेश में नई सरकार बनने और मंत्री मंडल गठन के बाद अब आखिर मंत्रियों को विभागों का आवंटन भी हो गया है। विभाग आवंटन का सभी को काफी इंतजार था। शनिवार की रात्रि में सभी का यह इंतजार भी खत्म हो गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा मंत्रियों को जो कार्य विभाजन किया गया है, उसमें उन्होंने अपने पास सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, जनसंपर्क, नर्मदा घाटी विकास, विमानन, खनिज साधन, लोक सेवा प्रबन्धन, प्रवासी भारतीय एवं ऐसे समस्त विभाग जो किसी अन्य मंत्री को न सौंपे गये हों, अपने पास रखे हैं। (MP Ministers Department)

उप मुख्य मंत्रियों में जगदीश देवड़ा के पास वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग रहेंगे वहीं राजेन्द्र शुक्ल को लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग की बागडोर सौंपी गई है। (MP Ministers Department)

मंत्रियों को मिले यह विभाग (MP Ministers Department)

▪️ कुंवर विजय शाह, मंत्री : जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास
▪️कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री : नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य
▪️ प्रहलाद सिंह पटेल, मंत्री : पंचायत एवं ग्रामीण विकार, श्रम
▪️ राकेश सिंह, मंत्री : लोक निर्माण विभाग
▪️ करण सिंह वर्मा, मंत्री : राजस्व
▪️ उदय प्रताप सिंह, मंत्री : परिवहन, स्कूल शिक्षा
▪️ श्रीमती सम्पतिया उईके, मंत्री : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी
▪️ तुलसीराम मिलावट, मंत्री : जल संसाधन
▪️एदल सिंह कंसाना, मंत्री : किसान कल्याण एवं कृषि विकास
▪️ सुश्री निर्मला भूरिया, मंत्री : महिला एवं बाल विकास
▪️गोविंद सिंह राजपूत, मंत्री : खाद्य, नागरिक नापूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण
▪️विश्वास सारंग, मंत्री : खेल एवं युवा कल्याण, सहकारिता
▪️ नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री : सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण
▪️ नागर सिंह चौहान, मंत्री : वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण
▪️ प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री : ऊर्जा

▪️राकेश शुक्ला, मंत्री : नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा
▪️ चैतन्य कश्यप, मंत्री : सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम
▪️ इन्दर सिंह परमार, मंत्री : उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा कौशल विकास एवं रोजगार (केवल तकनीकी शिक्षा) (MP Ministers Department)

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को यह विभाग (MP Ministers Department)

▪️ श्रीमती कृष्णा गौर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण
▪️ धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक नाम और धर्मस्व
▪️ दिलीप जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : कुटीर एवं ग्रामोद्योग
▪️गौतम टेटवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (केवल कौशल विकास एवं रोजगार)
▪️ लखन सिंह पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : पशुपालन एवं डेयरी
▪️ नारायण सिंह पंवार, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) : मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास (MP Ministers Department)

राज्य मंत्रियों को मिले यह विभाग (MP Ministers Department)

▪️ नरेन्द्र शिवाजी पटेल, राज्यमंत्री : लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
▪️ श्रीमती प्रतिमा बागरी, राज्यमंत्री : नगरीय विकास एवं आवास
▪️ अहिरवार दिलीप, राज्यमंत्री : वन, पर्यावरण
▪️ श्रीमती राधा सिंह, राज्यमंत्री : पंचायत एवं ग्रामीण विकास (MP Ministers Department)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News