बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

ताप्ती घाट पर बौराई मधुमक्खियां, जान बचाने भागे लोग, एक गंभीर

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    भीमपुर ब्लॉक में पुण्य सलिला मां ताप्ती के नांदा घाट पर बौराई मधुमक्खियों ने आज वहां मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। उनसे बचने वहां मौजूद लोगों ने दौड़ लगा दी। इसके बावजूद एक व्यक्ति को मधुमक्खियों ने बुरी तरह जख्मी कर दिया। उसे 108 से भीमपुर अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नांदा घाट ताप्ती पर आज ग्राम नांदा और ग्राम रातामाटी के कुछ लोग स्नान करने तो कुछ लोग दसवां का कार्यक्रम करने गए थे। यह लोग स्नान और दशक्रिया के क्रियाकर्म कर रहे थे इसी बीच बड़ी संख्या में मधुमक्खियों ने अचानक सभी श्रद्धालुओं पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों का हमला होते ही सभी लोग वहां से अपनी जान बचाने जंगल में भागे। हालांकि रातामाटी निवासी एक व्यक्ति भाग नहीं पाया और उसे मधुमक्खियों ने बुरी तरह घायल कर दिया। उसे 108 द्वारा भीमपुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। ग्राम नांदा के 3 लोगों को भी मधुमक्खियों ने घायल कर दिया है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button