बैतूल अपडेट

Betul Crime News : बारात में बवाल, नाचने के विवाद में चल गई तलवारें, पांच लोग घायल

Betul Crime News: Ruckus in marriage procession, swords clashed in dance dispute, five people injured

Betul Crime News : बैतूल। जिले के सारणी थाना क्षेत्र में स्थित पाथाखेड़ा क्षेत्र में रविवार रात बारात में डांस करने को लेकर बवाल हो गया। विवाद में तलवारें चल गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया। जिसमें से तीन लोगों को जिला अस्पताल भर्ती किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोयलांचल पाथाखेड़ा में रविवार रात मनोज कुमरे की शादी थी। जिसकी बारात निकल रही थी। इसी बारात में डांस को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे के साथ मारपीट कर दी। विवाद में तलवारें तक चल गई।

मारपीट की घटना में पांच लोग जख्मी हुए है। पीड़ित विष्णु ठाकुर ने बताया कि बच्चों के बीच डांस को लेकर हुए विवाद के बाद वे लोग रिपोर्ट दर्ज करवाने पाथाखेड़ा पुलिस चौकी गए थे।

दोबारा बोल दिया हमला (Betul Crime News)

पुलिस से शिकायत कर एलएफएस स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि वहां एक बोलेरो जीप और बाइक पर सवार होकर पहुंचे करीब एक दर्जन लोगों ने उन पर तलवार, फरसे से हमला कर दिया।

पुलिस के आने पर भागे (Betul Crime News)

उन्होंने हमला होने की आशंका पहले ही पुलिस को जता दी थी। जिसकी वजह से उन पर हमला होते ही पुलिस भी पीछे से आ गई। पुलिस के आने पर हमलावर भाग गए।

कट्टों से लैस थे हमलावर (Betul Crime News)

पीड़ितों का आरोप है कि हमलावर युवकों के पास कट्टा भी था। दोनों बार हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए हैं।

यह लोग हुए घायल (Betul Crime News)

घटना में राहुल पिता जागो ठाकुर (24) निवासी सुभाष नगर पाथाखेड़ा, ब्रह्मदेव पिता रामधनी ठाकुर (40), विष्णु पिता रामधनी ठाकुर (43) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसके अलावा गौरव ठाकुर पिता विष्णु ठाकुर (18), अभय घुरमाड़े (19) को घोड़ाडोंगरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। सभी घायलों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इन धाराओं में मामला दर्ज (Betul Crime News)

इस संबंध में पाथाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी दिलीप यादव का कहना है कि बारात में डांस करने को लेकर विवाद हुआ है। जिसमें 5 लोग तलवार लगने से घायल हुए हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 307 सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com  

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Mp Election 2023

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button