MP BJP President Election 2025: मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को आखिरकार 2 जुलाई 2025 को नया प्रदेश अध्यक्ष (BJP State Leadership Change) मिल जाएगा। लंबे समय से टलते आ रहे इस चुनाव (BJP Madhya Pradesh News) के लिए अंतत: तारीख का ऐलान हो गया है। पार्टी के राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर ने आज प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी के संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण द्वारा जारी चुनाव दिशा-निर्देशों (BJP Organizational Polls) के अनुसार यह अधिसूचना जारी की गई है। पार्टी द्वारा प्रदेश के चयन के लिए तय कार्यक्रम के अनुसार आज 30 जून को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही राज्य निर्वाचक मंडल की सूची का प्रकाशन भी कर दिया गया है।

एक जून को होंगी यह प्रक्रिया (MP BJP President Election 2025)
अब कल 1 जुलाई को शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक नामांकन पत्र (BJP President Nomination MP) दाखिल किए जाएंगे। शाम 6.30 से 7.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। शाम 7.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद रात्रि 8.30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची की घोषणा की जाएगी।
- Read Also: MP Patwari Protest 2025: MP के पटवारी अधिकारों की लड़ाई में फिर उतरे मैदान में, सरकार को चेतावनी
जरुरी हुआ तो चुनाव 2 जुलाई को (MP BJP President Election 2025)
जरुरी हुआ तो चुनाव 2 जुलाई को किया जाएगा। इसके लिए प्रात: 11 से दोपहर 2 बजे तक चुनाव कराया जाएगा। इसके बाद मतों की गिनती होगी और दोपहर 2 बजे परिणाम की घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

केंद्रीय मंत्री प्रधान होंगे चुनाव अधिकारी (MP BJP President Election 2025)
बताया जाता है कि केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस पूरी प्रक्रिया के चुनाव अधिकारी (Dharmendra Pradhan BJP Election) होंगे। वे 1 जुलाई को शाम 4 बजे इसके लिए भोपाल पहुंचेंगे। वे ही पूरी प्रक्रिया संपन्न करने के बाद 2 जुलाई को नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा करेंगे।
अप्रैल से चल रही चयन की कवायद (MP BJP President Election 2025)
गौरतलब है कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का कार्यकाल विधानसभा चुनाव 2023 के समय ही समाप्त (VD Sharma Term End) हो गया था। पार्टी ने उनका कार्यकाल चुनाव तक बढ़ाया था। इसके बाद उन्हें लोकसभा चुनाव तक एक्सटेंशन मिला और अभी तक वे ही अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं। हालांकि नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की कवायद अप्रैल माह से ही चल रही है। गृह मंत्री अमित शाह भी इसी को लेकर प्रदेश का दौरा कर चुके हैं।
देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com