Moong Bhav 14 June: सरकारी खरीदी का ऐलान होते ही मूंग के भाव में आया उछाल, देखें आज के रेट

Moong Bhav 14 June: मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर बीते कई दिनों से मध्यप्रदेश में हां-ना की स्थिति बनी हुई थी। कुछ दिन पहले प्रदेश सरकार ने पूरी तरह से स्पष्ट कर दिया था कि मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी नहीं की जाएगी। इसके बाद से मूंग के बाजार और मंडियों में भाव में लगातार गिर रहे थे।

बड़े पैमाने पर की गई थी बुआई (Moong Bhav 14 June)

किसानों द्वारा बड़े पैमाने पर मूंग की बुआई की गई थी। मौसम अच्छा रहने से उत्पादन भी अच्छा हुआ था। लेकिन, खरीदी नहीं किए जाने का ऐलान होते ही बाजार में भाव होने के बावजूद किसान मजबूरी में कम भाव पर बेचने को मजबूर हो रहे थे। कई किसानों को पैसों की सख्त जरुरत थी, जिससे भी वे औने-पौने भाव पर मूंग बेच रहे थे।

फैसले का लगातार हो रहा था विरोध (Moong Bhav 14 June)

दूसरी ओर किसान और किसान संगठनों द्वारा मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी किए जाने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। किसान संगठनों ने इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास का घेराव किए जाने की चेतावनी भी दे डाली थी। लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शन के चलते ही सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।

Moong purchased at MSP

आवक कम होते ही बढ़े भाव (Moong Bhav 14 June)

शुक्रवार को सरकार ने स्पष्ट कर दिया कि मूंग की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी। इसका असर आज प्रदेश भर की मंडियों में देखा गया। किसानों ने मूंग की बिक्री रोक दी। इससे आवक में कमी आ गई। आवक कम होते ही मंडियों में मूंग के भाव भी बढ़ गए हैं। अब आने वाले दिनों में मूंग के दाम ऊंचे ही बने रहने की संभावना है।

आज 14 जून 2025 को प्रदेश की मंडियों में मूंग के भाव… (Moong Bhav 14 June)

 मंडी का नाम न्यूनतम दर (रूपये प्रति क्विंटल में) उच्चतम दर (रूपये प्रति क्विंटल में) मॉडल दर (रूपये प्रति क्विंटल में)
 गुना 5385 6665 6600
 ब्यावरा 5850 6830 6585
 मुरैना 4300 6640 6500
 बानापुरा 1450 7301 6900
 भीकनगांव 2500 7126 6600
 लाहर 6350 6350 6350
 इंदौर 5775 7400 6545
 सागर 6595 6995 6675
 भिण्‍ड 5750 6455 6000
 खरगोन 6120 6120 6120
 कुरावर 3900 5795 5690
 सुठालिया 6105 6195 6195
 खेतिया 6780 6780 6780
 बागली 6350 6350 6350

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment