Mansoon in MP: एमपी में झूमते हुए पहुंचा मानसून, इन जिलों में हुई झमाझम पहली बारिश

Mansoon in MP: आखिरकार भीषण गर्मी और उमस से हलाकान करने के बाद मध्यप्रदेश में भी झूमते हुए मानसून पहुंच गया है। मानसून ने प्रदेश में बड़वानी, खरगोन, खंडवा और बुरहानपुर के रास्ते से एंट्री की है। इस बार मानसून एक दिन की देरी से पहुंचा है। जबकि पिछले साल 6 दिन की देरी से 21 जून को आया था। मानसून के प्रदेश में सक्रिय होने से सभी ने राहत की सांस ली है।

मध्यप्रदेश में मानसून के प्रवेश करने की सामान्य तारीख 15 जून है। इस बार देश में मानसून 8 दिन पहले ही आ गया था। इसलिए संभावना जताई जा रही थी कि प्रदेश में भी यह जून के पहले सप्ताह में ही आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में एक ही जगह पर मानसून लंबे समय अटका रहा। इसके चलते एमपी में इसकी एंट्री में भी देरी हो गई।

इन जिलों में हुई आज बारिश (Mansoon in MP)

मानसून की एंट्री के साथ ही आज प्रदेश के खंडवा, बड़वानी, टीकमगढ़, रीवा, अशोकनगर, सतना, हरदा आदि जिलों में बारिश हुई। इन सभी जिलों में दोपहर बाद काले घने बादल छा गए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। अधिकांश जगह आधा घंटे से ज्यादा बारिश हुई। इसके चलते मौसम में ठंडक घुल गई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।

कल इन जिलों के लिए अलर्ट (Mansoon in MP)

मौसम विभाग ने मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश और वज्रपात होने तथा आंधी-तूफान चलने की चेतावनी जारी की है।

  • मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को उमरिया, शहडोल, डिंडोरी, अनूपपुर में अधिकांश जगहों पर बारिश होगी।
  • मंडला और बालाघाट जिलों में काफी स्थानों पर बारिश हो सकती है।
  • श्योपुर, शिवपुरी, पन्ना, कटनी, जबलपुर, सीधी, सिंगरौली में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
  • मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, भोपाल, नरसिंहपुर, सागर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, रायसेन, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, पांढुर्णा, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगौन, रतलाम, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगौन, अलीराजपुर में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
  • इनमें से कई जिलों में 40 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। वहीं कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। (Mansoon in MP)

यहां देखें मौसम विभाग द्वारा जारी वीडियो बुलेटिन… (Mansoon in MP)

कितनी बारिश होने की संभावना (Mansoon in MP)

इस साल प्रदेश के जबलपुर, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, दमोह, शहडोल, अनूपपुर में सामान्य से 160 प्रतिशत या इससे अधिक बारिश होने की संभावना है।
इसी तरह ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, धार, देवास, नर्मदापुरम, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, पन्ना, मैहर, शहडोल, शाजापुर, नीमच, मंदसौर, दतिया, मुरैना समेत अन्य जिलों में 125 प्रतिशत तक बारिश होने की संभावना है। (Mansoon in MP)

इन जिलों से होती है मानसून की एंट्री (Mansoon in MP)

मध्यप्रदेश में दक्षिणी हिस्से यानी मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर, बुरहानपुर, पांढुर्णा, बैतूल, बड़वानी के रास्ते से मानसून की दस्तक होती है। ग्वालियर-चंबल में सबसे लेट पहुंचता है। पिछले साल 2024 में मानसून ने पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिले में प्रवेश किया था। (Mansoon in MP)

देश-दुनिया की ताजा खबरें (Hindi News Madhyapradesh) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Leave a Comment