धर्म/अध्यात्म अपडेट

Chanakya Niti: परिवार को तबाह कर देती हैं ये गलतियां, कंगाल होने से बचाएगी ये चाणक्‍य नीति

Chanakya Niti: These mistakes destroy the family, this Chanakya policy will save you from becoming a pauper.

 Chanakya Niti, chanakya niti for business, Chanakya Niti For Success, Chanakya Niti For Success In Business, chanakya niti video, चरक नीति, चाणक्य की 10 बातें, चाणक्य नीति की बातें pdf, चाणक्य नीति की बातें photo, चाणक्य नीति व्यापार, सफल व्यापारी कैसे बने

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य महान विद्वानों में से एक हैं। उन्होंने कई नीति नियम बताएं हैं, जो परिवार धन-संपत्ति और समृद्ध जीवन प्रदान करते हैं। कई ऐसे नीति-नियम भी उन्होंने अपने नीति शास्त्र में बताएं हैं, जिनका पालन न करने से परिवार तबाह हो जाता है, कंगाली आ जाती है। तो जानते हैं कि आचार्य चाणक्य की किन नीतियों को अपनाकर आप समृद्ध और सुखी जीवन प्राप्त कर सकते हैं और कभी भी पैसों की तंगी से आप नहीं जूझेंगे।

आचार्य चाणक्य ने धन को लेकर कुछ महत्वपूर्ण बातें भी बताईं हैं। जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं कि संसार में हर व्यक्ति यही चाहता है कि उसके पास धन की कमी ना हो, परंतु उसकी कुछ आदतें ऐसी होती हैं जिसकी वजह से वह कंगाल हो जाता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो लोग कुछ बातों का ध्यान नहीं रखते वह कंगाल हो जाते हैं।

1. घर में क्लेश ना होने दें | Chanakya Niti:

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में इस बात का उल्लेख किया है कि जिस घर के अंदर आए दिन किसी न किसी बात को लेकर क्लेश होता रहता है, उस घर के अंदर हमेशा धन की कमी बनी रहती है। आचार्य चाणक्य का ऐसा बताना है कि ऐसे घरों के अंदर धन की देवी माता लक्ष्मी जी का वास नहीं होता है। इसलिए घर का वातावरण शांतिपूर्ण बनाए रखना चाहिए। माता लक्ष्मी उसी घर में जाती हैं, जहां का माहौल शांत रहता है।

2. जो नहीं रखते साफ-सफाई का ध्यान

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में इस बात का उल्लेख किया है कि जो लोग साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं, वह बहुत ही जल्द कंगाल हो जाते हैं। इसकी वजह यह है कि धन की देवी माता लक्ष्मी जी उसी स्थान पर वास करती हैं जहां पर साफ-सफाई का ध्यान रखा जाता है। मां लक्ष्मी को गंदगी बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

3. बड़ों का सम्मान

चाणक्य नीति अनुसार, जो लोग अपने बड़ों का सम्मान नहीं करते उनके पास पैसा बिल्कुल भी नहीं टिकता है। ऐसे लोग बहुत ही जल्द कंगाल हो जाते हैं। इसी वजह से व्यक्ति को हमेशा अपने से बड़ों का सम्मान और छोटों से प्रेम करना चाहिए।

4. घर में पूजा-पाठ ना होना

अगर किसी घर में पूजा-पाठ नहीं होता है तो इसकी वजह से घर में रहने वाले लोगों को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में इस बारे में बताते हुए कहा है कि जिस घर में पूजा-पाठ नहीं होता है, वहां पर सकारात्मकता का वास नहीं होता है। ऐसे घरों के अंदर दरिद्रता का आगमन होने लगता है। आर्थिक परेशानियां बढ़ने लगती हैं। इसी वजह से घर के अंदर पूजा-पाठ जरूर करना चाहिए। अगर आप सभी प्रकार के संकटों से सुरक्षित रहना चाहते हैं तो पूजा-पाठ जरूर करें।

Related Articles

Back to top button