मनोरंजन अपडेट

Majedar Jokes : मिंटू ऑफिस में लेट पहुंचा बॉस: कहां थे अब तक? मिंटू: जी वो…

Majedar Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

Funny Jokes

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है। (Majedar Jokes)

चिंटू अपने बाप के सामने सिगरेट पी रहा था
मिंटू : अबे यार, तू अपने बाप के सामने सिगरेट पी रहा है?
चिंटू: तो मेरा बाप कौन सा पेट्रोल पंप है, जो उड़ जायेगा…

चिंटू एक होटल में स्कीम देखी और डिनर करने पहुंचा।
वेटर- सर आपका बिल।
चिंटू- लो कार्ड रख लो।
वेटर- लेकिन सर ये तो आप की शादी का कार्ड है।
चिंटू- तो फिर बहार क्या मजाक में
लिख रखा है कि ‘ऑल कार्ड्स एक्सेप्टेड’

महिला- मेरा वजन कैसे कम होगा?
पति- अपनी गर्दन को रोजाना दाएं बाएं हिलाती रहो।
महिला- किस समय?
पति- जब कोई खाने को पूछे!

मिंटू ऑफिस में लेट पहुंचा
बॉस: कहां थे अब तक?
मिंटू: जी वो गर्लफ्रेंड को कॉलेज छोड़ने गया था
बॉस: शटअप, कल से ऑफिस टाइम से आना नहीं तो खैर नहीं
मिंटू: ठीक है, कल से अपनी बेटी को खुद ही कॉलेज छोड़ देना
बॉस बेहोश….

डॉक्टर: क्या बात है?
मरीज: जी कुत्ते ने काट लिया है
डॉक्टर: तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा,
मरीज देखने का समय केवल
सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो
जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा था….

(डिस्क्लेमरः इस सेक्शन के लिए चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर हो रहे पॉपुलर कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को थोड़ा गुदगुदाना है। किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना, उसे नीचा दिखाना या उसपर टीका-टिप्पणी करना हमारा उद्देश्य कतई नहीं है।) 

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Related Articles

Back to top button