बैतूल अपडेट

Betul News: 22 साल की उम्र में किया अपराध, 46 साल का होने पर हुआ गिरफ्तार, लगातार चल रहा था फरार, यह है आरोप

Betul News: Committed crime at the age of 22, arrested at the age of 46, was continuously absconding, this is the allegation

Betul News: 22 साल की उम्र में किया अपराध, 46 साल का होने पर हुआ गिरफ्तार, लगातार चल रहा था फरार, यह है आरोप
Betul News: 22 साल की उम्र में किया अपराध, 46 साल का होने पर हुआ गिरफ्तार, लगातार चल रहा था फरार, यह है आरोप

▪️राकेश अग्रवाल, मुलताई

Betul News: चोरी सहित विभिन्न धाराओं के अपराध में पिछले 24 सालों से फरार एक बेमयादी गिरफ्तारी वारंटी को मुलताई पुलिस ने पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पिछले 24 सालों से यह आरोपी फरार चल रहा था और न्यायालय ने इसके खिलाफ बेमियादी गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा था। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद अब न्यायालय पेश किया जाएगा।

टीआई प्रज्ञा शर्मा ने बताया कि अशोक पिता भौजी पवार (22 साल) निवासी सवंगा वर्ष 1999 से धारा 461, 380,34 भादवि के मामले में फरार चल रहा था। जब उसने अपराध किया था तब उसकी उम्र 22 साल थी, लेकिन अब वह 46 साल का हो चुका है। पहले 24 सालों से लगातार फरार चलने के चलते उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

लगातार पुलिस द्वारा उसकी खोजबीन की जा रही थी, लेकिन पक्की सूचना मिलने पर अब अशोक को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की ओर से अशोक का बेमियादि गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिसके बाद एसआई संदीप परतेती, विवेक चौरे, देवेंद्र की टीम ने बेमियादी वारंटी को पकड़ा गया है।

“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇

Optical Illusion: इस तस्वीर मे छिपा है लड़की की अलावा एक और चेहरा, क्‍या आप ढूंढ पाएंगे? 10 सेकंड में करें चैलेंज पूरा

Related Articles

Back to top button