बैतूल अपडेट

MP Election Results : बैतूल में सबसे बड़ी जीत हेमंत की, सबसे कम अंतर गंगाबाई का, पांचों सीटें भाजपा ने कब्जाई

MP Election Results : बैतूल में सबसे बड़ी जीत हेमंत की, सबसे कम अंतर गंगाबाई का, पांचों सीटें भाजपा ने कब्जाई
♦ सभी फोटो: रानू हजारे, बैतूल

◼️ हर्षित मालवीय, बैतूल

MP Election Results : विगत 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद आखिरकार रविवार को यह साफ हो ही गया कि मतदाताओं ने किन्हें-किन्हें अपनी पसंद के रूप में चुना था। मध्यप्रदेश के साथ ही बैतूल जिले की पांचों विधानसभा सीटों के नतीजे भी आज घोषित कर दिए हैं। बैतूल में सभी पांचों सीटें भाजपा ने कब्जा ली हैं।

बीते विधानसभा चुनाव में भाजपा को महज एक सीट आमला से ही संतुष्ट होना पड़ा था। शेष 4 सीटों पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया था। इस बार मतगणना हुई तो यह साफ हो गया कि मतदाताओं ने इस चुनाव में अपना मिजाज बिल्कुल बदल लिया है।

MP Election Results : बैतूल में सबसे बड़ी जीत हेमंत की, सबसे कम अंतर गंगाबाई का, पांचों सीटें भाजपा ने कब्जाई
MP Election Results : बैतूल में सबसे बड़ी जीत हेमंत की, सबसे कम अंतर गंगाबाई का, पांचों सीटें भाजपा ने कब्जाई

यहां भाजपा ने आमला की अपनी जीती हुई सीट पर तो कब्जा बरकरार रखा ही, बाकी चारों सीटें भी कांग्रेस से वापस छीन ली है। अब जिले की सभी पांचों सीटों पर भगवा लहरा गया है। सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को जीता कर जनता ने विधानसभा में भिजवाने का जनादेश दिया है।

सबसे ज्यादा वोट और अंतर बैतूल में (MP Election Results)

पिछले चुनाव में हार का मुंह देख चुके भाजपा के कद्दावर नेता और पार्टी प्रत्याशी हेमंत खंडेलवाल ने इस बार बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 109183 वोट हासिल किए हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी निलय डागा को 93650 वोट प्राप्त हुए। इस तरह यहां जीत का अंतर 15533 वोट का रहा।

जीत का यह अंतर जिले के सभी भाजपा प्रत्याशियों की जीत के अंतर से सबसे बड़ा है। यही नहीं भाजपा प्रत्याशी श्री खंडेलवाल जिले के केवल दूसरे प्रत्याशी जिन्हें 1 लाख से अधिक वोट मिले हैं। उन्हें जिले में सबसे अधिक वोट प्राप्त हुए हैं। इससे ज्यादा वोट किसी प्रत्याशी ने प्राप्त नहीं किए। (MP Election Results)

सबसे कम जीत का अंतर घोड़ाडोंगरी में (MP Election Results)

एक ओर बैतूल में जहां जीत का अंतर सबसे अधिक रहा वहीं घोड़ाडोंगरी में जीत का अंतर सबसे कम रहा है। घोड़ाडोंगरी में भाजपा प्रत्याशी गंगाबाई उइके को 103710 वोट हासिल हुए हैं। वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके को 99497 वोट मिले।

इस तरह यहां 4213 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को जीत मिली। खास बात यह है कि 1 लाख से ज्यादा वोट पाने वाली भाजपा प्रत्याशी श्रीमती उइके जिले की केवल दूसरी प्रत्याशी हैं। उनके अलावा मात्र बैतूल से विजयी श्री खंडेलवाल को ही 1 लाख से ज्यादा वोट मिले हैं। (MP Election Results)

MP Election Results : बैतूल में सबसे बड़ी जीत हेमंत की, सबसे कम अंतर गंगाबाई का, पांचों सीटें भाजपा ने कब्जाई
MP Election Results : बैतूल में सबसे बड़ी जीत हेमंत की, सबसे कम अंतर गंगाबाई का, पांचों सीटें भाजपा ने कब्जाई

पूर्व मंत्री पांसे भारी अंतर से हारे (MP Election Results)

मुलताई से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश की कांग्रेस सरकार में पीएचई मंत्री रहे सुखदेव पांसे को इस बार बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। उन्हें भाजपा प्रत्याशी चंद्रशेखर देशमुख ने 14842 वोटों के बड़े अंतर से हराया है। श्री देशमुख को 96066 वोट मिले, वहीं श्री पांसे को 81224 वोट मिले हैं। (MP Election Results)

बरकरार रही डॉ. पंडाग्रे की विधायकी (MP Election Results)

आमला सीट से एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी डॉ. योगेश पंडाग्रे जीत हासिल करने में सफल रहे हैं। डॉ. पंडाग्रे को 86726 वोट मिले वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मनोज मालवे को 74604 वोट मिले हैं। इस तरह यहां जीत का अंतर 12118 वोटों का रहा है। पिछले चुनाव में भी यहां डॉ. पंडाग्रे को जीत मिली थी। (MP Election Results)

MP Election Results : बैतूल में सबसे बड़ी जीत हेमंत की, सबसे कम अंतर गंगाबाई का, पांचों सीटें भाजपा ने कब्जाई
MP Election Results : बैतूल में सबसे बड़ी जीत हेमंत की, सबसे कम अंतर गंगाबाई का, पांचों सीटें भाजपा ने कब्जाई

भैंसदेही में एक बार फिर महेंद्र चौहान (MP Election Results)

भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के रूप में महेंद्र सिंह चौहान पर अपना भरोसा जताया है। उन्होंने वर्तमान विधायक और कांग्रेस प्रत्याशी धरमूसिंह सिरसाम को 8389 वोटों से हराया है। श्री चौहान को 97719 वोट मिले, वहीं धरमूसिंह सिरसाम को 89330 वोट मिले हैं। (MP Election Results)

प्रत्याशियों को प्राप्त मत और जीत का अंतर (Betul Update)

विधानसभा क्षेत्र

 प्रत्याशी

दल

प्राप्त मत

जीत का अंतर

बैतूल हेमंत खंडेलवाल भाजपा 109183 15533
निलय डागा कांग्रेस 93650
आमला  डॉ. योगेश पंडाग्रे  भाजपा  86726  12118
मनोज मालवे कांग्रेस 74608
भैंसदेही  महेंद्र सिंह चौहान  भाजपा  97719  8389
धरमूसिंह सिरसाम कांग्रेस 89330
घोड़ाडोंगरी  गंगाबाई उइके  भाजपा  103710  4213
राहुल उइके कांग्रेस 99497
मुलताई चंद्रशेखर देखमुख  भाजपा  96066  14842
सुखदेव पांसे कांग्रेस 81224

हेमंत ने किया चहुंमुखी विकास के लिए जनता से वादा (MP Election Results)

Hemant Khandelwal Betul

बैतूल विधानसभा क्षेत्र से विजयी हुए भाजपा प्रत्याशी हेमंत खण्डेलवाल ने चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का श्रेय बैतूल विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया है। उन्होंने कहा कि सभी के आशीर्वाद से उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसका एक परिवार के सदस्य और जनसेवक के रूप में पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा। (MP Election Results)

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि वे बैतूल विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं के सुख-दुख में हमेशा साथ रहेंगे। साथ ही समूचे क्षेत्र के चहुंमुखी विकास और जिले में रोजगार के साधन बढ़ाने के लिए सतत् कार्य करेंगे। (MP Election Results)

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि युवाओं को रोजगार दिलवाने के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, सड़क, पेयजल एवं पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में भी लगातार काम करेंगे। क्षेत्रवासियों की समस्याओं का निराकरण मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी।

श्री खण्डेलवाल ने सभी मतदाताओं, भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं, मीडिया कर्मियों, सभी शुभचिंतकों, प्रशासन और पुलिस सहित अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष सहयोगियों का आभार व्यक्त किया है। (MP Election Results)

निलय बोले- आम जन की सेवा में नहीं आने देंगे कोई कमी (MP Election Results)

nilay daga betul

मतगणना के पश्चात बैतूल विधायक निलय विनोद डागा ने अपनी विधानसभा के सभी मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है। श्री डागा ने कहा कि चुनाव में अपना अहम योगदान देने वाले सभी मतदाताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूँ। (MP Election Results)

अपनी विधान सभा के विकास और आमजन के सुख दुख का मैं पहले भी सहभागी रहा हूँ और हमेशा रहूंगा। अपने कर्तव्य को समय समय पर निभाना ही मेरी पहली प्राथमिकता रही है और हमेशा रहेगी। मैंने हमेशा अपनी विधानसभा की जनता का सम्मान किया है और आगे भी करता रहूंगा। जनता द्वारा दिये गए जनादेश का भी सम्मान करना मेरा फर्ज है। (MP Election Results)

भविष्य में भी आमजन की सेवा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी ये मेरा जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से वादा है। इस चुनाव में कांग्रेस के प्रत्येक सिपाही ने पूरी निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। मेरा कांग्रेस के सभी कार्यकताओं को नमन है। (MP Election Results)

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button