Maruti Suzuki Best Selling Cars : सबके दिलों में राज कर रही मारुति की ये कार, टाटा नेक्सॉन से लेकर महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी तक फेल

Maruti Suzuki Best Selling Cars : फेस्टिवल सीजन में मारुति सुजुकी वैगन आर सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है और लगातार ग्राहकों के दिलों पर राज कर रही है। मारुति सुजुकी की कार कम कीमत, ज्यादा माइलेज, ज्यादा स्पेस और जरुरत के फीचर्स ऑफर करती है। यही वजह है कि इसकी बिक्री अच्छी होती है। 5.54 लाख रुपये शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस वाली इस फैमिली हैचबैक को साढ़े 16 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा है। वैगनआर ने पिछले महीने डिजायर (Dzire) के साथ ही स्विफ्ट (Maruti Swift), टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon), टाटा पंच (Tata Punch), मारुति ब्रेजा (Maruti Brezza), मारुति बलेनो (Maruti Baleno), मारुति अर्टिगा (Maruti Ertiga), महिंद्रा स्कॉर्पियो (Mahindra Scorpio) और हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) जैसी सेगमेंट बेस्ट सेलिंग पैसेंजर वाहनों को पछाड़ दिया। आइए जानते है नवंबर की 10 टॉप कारों के बारे में (Maruti Suzuki Best Selling Cars)…
यहां जानें कितने लोगों ने खरीदी मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki Best Selling Cars)
पिछले महीने में मारुति सुजुकी वैगनआर को 16,567 ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल नवंबर में वैगनआर की 14,720 यूनिट बिकी थी, ऐसे में इस बजट हैचबैक की बिक्री में सालाना रूप से 13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वैगनआर की मंथली सेल में भारी गिरावट आई है। बीते अक्टूबर में इसे 22 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा था।
दूसरे नंबर पर पहुंची मारुति सुजुकी डिजायर (Maruti Suzuki Best Selling Cars)
मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान कारों में से एक डिजायर बीते नवंबर में दूसरे नंबर पर रही। मारुति सुजुकी डिजायर को पिछले महीने 15965 ग्राहकों ने खरीदा। पिछले साल नवंबर के मुकाबले इस साल नवंबर में डिजायर की बिक्री में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर 2022 में 14,456 ग्राहकों ने बलेनो खरीदी थी।
तीसरे नंबर पर पहुंची मारुति स्विफ्ट (Maruti Suzuki Best Selling Cars)
मारुति सुजुकी स्विफ्ट बीते नवंबर में तीसरी बेस्ट सेलिंग कार रही और इसे 15,311 ग्राहकों ने थरीदा। मारुति स्विफ्ट की बिक्री में पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई। हालांकि, मंथली सेल में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस साल अक्टूबर में 20,598 लोगों ने स्विफ्ट खरीदी थी।
- Also Read: Jokes In Hindi: पप्पू की दीवार घड़ी बंद हो गई, जब उसने खोल कर देखा तो एक, पढ़ें मजेदार जोक्स….
चौथे नंबर पर पहुंची है Tata Nexon (Maruti Suzuki Best Selling Cars)
नवंबर 2023 में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में टाटा मोटर्स की सबसे पॉपुलर गाड़ी नेक्सॉन चौथे स्थान पर रही। नेक्सॉन को पिछले महीने 14916 ग्राहकों ने खरीदा और यह 6 फीसदी की सालाना कमी के साथ है। बीते अक्टूबर में 16,887 ग्राहकों ने टाटा नेक्सॉन खरीदी थी। (Maruti Suzuki Best Selling Cars)
पांचवें नंबर पर है Tata Punch (Maruti Suzuki Best Selling Cars)
टाटा मोटर्स की पॉपुलर माइक्रो एसयूवी पंच बीते नवंबर में 5वें नंबर पर आ गई। टाटा पंच को पिछले महीने 14383 ग्राहकों ने खरीदा और यह 19 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ है। हालांकि, मंथली रूप से बिक्री में कमी आई है।
टॉप 10 में मारुति सुजुकी की 6 कारें (Maruti Suzuki Best Selling Cars)
नवंबर 2023 की टॉप 10 कारों में 6वें नंबर पर Maruti Brezza रही, जिसे 13,393 ग्राहकों ने खरीदा। ब्रेजा की बिक्री में 18 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद Maruti Baleno प्रीमियम हैचबैक रही, जिसे 12,961 ग्राहकों ने खरीदा। Maruti Ertiga एमपीवी 8वें स्थान पर रही और इसे 12,857 ग्राहकों ने खरीदा। इसके बाद 9वें स्थान पर Mahindra Scorpio Series रही, जिसे 12,185 लोगों ने खरीदा। बीते नवंबर की 10वीं बेस्ट सेलिंग कार Hyundai Creta रही, जिसे 11814 ग्राहकों ने खरीदा। (Maruti Suzuki Best Selling Cars)
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇




