मध्यप्रदेश अपडेट

CM Shivraj Singh Betul: सीएम शिवराजसिंह चौहान कर रहे बैतूल के कुंड बकाजन में जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्रों का वितरण, यहां देखें सीधा प्रसारण

CM Shivraj Singh Betul: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को बैतूल जिले के भ्रमण पर हैं। उन्होंने यहां जन-सेवा अभियान अंतर्गत स्वीकृति-पत्र वितरण कार्य का शुभारंभ किया। इस आयोजन में बैतूल सहित हरदा और नर्मदापुरम की प्रत्येक ग्राम पंचायत में समारोह आयोजित कर जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्र तथा अभियान में शामिल 39 योजनाओं का हितलाभ संबंधित हितग्राहियों को प्रदान किया जा रहा है।

श्री चौहान भोपाल से हेलीकॉप्टर से बैतूल के लिए रवाना हुए और विकासखंड भीमपुर के ग्राम कुंडबकाजन पहुंचे। उन्होंने पहले ग्राम निशाना में आयोजित ग्राम सभा में हिस्सा लिया और ग्रामीणों को पेसा एक्ट की जानकारी दी। इसके बाद ग्राम कुंडबकाजन में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्रों तथा अभियान में शामिल योजनाओं का लाभ वितरण कर रहे हैं।

निशाना में ग्राम सभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में बैतूल सहित नर्मदापुरम और हरदा के हितग्राही भी शामिल हुए हैं। साथ ही बैतूल की सभी ग्राम पंचायत, नर्मदापुरम जिले की 427 ग्राम पंचायत और नगरीय निकायों तथा हरदा जिले की 220 ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों के 80 वार्डों में स्वीकृति-पत्र वितरित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आप नीचे यू-ट्यूब और ट्विटर पर देख सकते हैं…

इससे पहले गुरुवार को मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बैतूल में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में हितलाभ वितरण और पेसा जागरूकता अभियान कार्यक्रम के लिए जारी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कहा है कि प्रदेश में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान अंतर्गत स्वीकृति-पत्र वितरण 2 दिसम्बर से आरंभ होगा। बैतूल सहित हरदा और नर्मदापुरम की प्रत्येक ग्राम पंचायत में 2 दिसम्बर को समारोह कर जन-सेवा अभियान के स्वीकृति-पत्र तथा अभियान में शामिल 38 योजनाओं का हितलाभ संबंधित हितग्राहियों को प्रदान किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश के जनजाति बहुल क्षेत्रों में पेसा एक्ट के प्रावधानों के प्रचार-प्रसार में स्वयं सेवी संगठन सक्रिय भूमिका निभाएँ। जनजाति भाई-बहनों के सशक्तिकरण के लिए पेसा एक्ट लागू किया गया है। इसके प्रावधानों के क्रियान्वयन से हमारे जनजातीय भाई-बहनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। राज्य शासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, स्वंय सेवी संगठन भी जानकारी के प्रसार में सहयोग करें।

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button