KVS Admission 2024 : देश के सबसे बड़े केंद्रीय विद्यालय में हर साल लाखों की संख्या में एडमिशन होते है। इस समय केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। जो अभिभावक अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय क्लास 1 में करवा सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि इस बार केंद्रीय विद्यालय में क्लास 1 से 11 तक सभी में प्रवेश होंगे। तो आइए जानते है केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन पाने का तरीका और फीस की सभी डिटेल्स के बारे में…
कैसे मिलता है एडमिशन (KVS Admission 2024)
केंद्रीय विद्यालय में मुख्य रूप से कक्षा 1 में दाखिला होता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। आवेदन करने वाले अभिभावकों को रिजल्ट का इंतजार करना होता है। रिजल्ट कई चरणों में जारी होता है। इसमें क्षेत्र के अनुसार, आवेदन करने का मौका मिलता है। वहीं, कक्षा 2 से 12वीं तक ऑफलाइन एडमिशन ले सकते हैं। इसमें किसी कारणवश सीटें खाली रहती हैं तो दाखिला ले सकते हैं।
कैसे चेक करें? (KVS Admission 2024)
- केवीएस एडमिशन लिस्ट 2024/ केवीएस लॉटरी सिस्टम रिजल्ट 2024 चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर KVS admission 2024-25 टैब पर क्लिक करें।
- KV Lottery Results 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लिकेशन नंबर के जरिए लॉगिन करें।
- आपकी स्क्रीन पर KVS Admission List 2024 का पीडीएफ डिसप्ले हो जाएगा। उसे डाउनलोड करके स्टूडेंट का नाम चेक कर लें।
केवीएस एडमिशन लिस्ट में बच्चे का नाम है तो क्या करें
आप केंद्रीय विद्यालय संगठन की ऑफिशियल वेबसाइट kvsangathan.nic.in के अलावा शिक्षा मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.education.gov.in/kvs/ पर जाकर भी पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपने रिजल्ट चेक कर लिया है और आपके बच्चे का नाम इस लिस्ट में शामिल है तो पीडीएफ में मौजूद लास्ट डेट से पहले संबंधित केंद्रीय विद्यालय में रिपोर्ट करें। एडमिशन लेटर के साथ जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने साथ लेकर जाना न भूलें।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com
“बैतूल अपडेट” व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें 👇