धर्म/अध्यात्म अपडेट

Aaj ka Rashifal, Panchang : मेष से लेकर मीन तक, जानिए 3 मई 2023 का अपना राशिफल, आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal, Panchang, आज का पंचांग, aaj ka panchang in hindi 2023 today, kal ka panchang, आज का पंचांग तिथि,

Aaj ka Rashifal, Panchang : मेष से लेकर मीन तक, जानिए 3 मई 2023 का अपना राशिफल, आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त
Source: Credit – Social Media

श्री शिवाय नमस्तुभ्यं

पंचाग, 03 मई 2023

▪️पंडित मधुसूदन जोशी, भैंसदेही

Aaj ka Rashifal, Panchang : भोलेनाथ की कृपा से इन राशि वालों का सुधरेगा भाग्य, जानें राशिफल, पंचांग और शुभ मुहूर्त

पंडित मधुसूदन जोशी के अनुसार पंचाग का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है। इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचांग का श्रवण करते थे। पंचांग को नित्य पढ़ने/सुनने से देवताओं की कृपा, कुंडली के ग्रहों के शुभ फल मिलते हैं।

ॐ श्री गणेशाय नमः

शुभ् विक्रम् संवत् – 2080 पिंगल,

शालिवाहन् शक् संवत् – 1945 शुभकृत,

मास- (अमावस्यांत) – वैशाख माह,

पक्ष- शुक्ल, (पूर्णिमांत) वैशाख माह,

तिथि- त्रयोदशी 23:49:01,

दिन- बुधवार, सूर्य प्रविष्टे 20 वैशाख गते,

नक्षत्र- हस्त 20:55:19,

योग- हर्षण 11:25:51, तत्पश्चात-वज्र,

करण- कौलव 11:37:52, तत्पश्चात-तैतुल,

सूर्य- मेष राशिगत,

चंद्र- कन्या राशिगत,

ऋतु- ग्रीष्म, अयन – उत्तरायण,

सूर्योदय- 05:40:24,

सूर्यास्त- 18:56:00,

दिन काल- 13:15:36,

रात्री काल- 10:43:35,

चंद्रोदय- 16:45:24,

चंद्रास्त- 28:40:19,

राहू काल- 12:18-13:58 अशुभ,

यम घंटा- 07:20-08:59 अशुभ,

अभिजित – 11:52 – 12:45 अशुभ,

दिशा शूल – उत्तर दिशा अशुभ,

दिशा शूल शुभ हेतु :- आज बुधवार के दिन मिष्ठान खा कर घर से बाहर जायें, शुभ रहेगा।

विशेष : आज त्रयोदशी तिथि के) दिन बैगन खाना निषिद्ध है। इससे पुत्र को दोष होता है।

(ब्रह्मवैवर्त-पुराण : ब्रह्म-खण्ड),

दिन की शुभ चौघड़ियाँ

लाभ- 05:40-07:20,

अमृत- 07:20-08:59,

शुभ- 10:39-12:18,

चर- 15:37-17:17,

लाभ- 17:17-18:56,

रात्रि की शुभ चौघड़ियाँ

शुभ- 20:16-21:37,

अमृत- 21:37-22:57,

चर- 22:57-24:18,

लाभ- 26:59-28:19,

किस ‘होरा’ में कौन सा कार्य करना श्रेयस्कर होता है

1. सूर्य – माणिक्य धारण करना, सरकारी नौकरी हेतु आवेदन या पदभार ग्रहण, समस्त सरकारी कार्य, चुनाव व राजनीति संबंधी कार्य करें।

2. चंद्र – मोती धारण करना, यह होरा समस्त कार्यों के लिए शुभ होती है।

3. मंगल – मूंगा व लहसुनिया धारण करना, कर्ज देना, न्यायालय, पुलिस, सेना आदि से संबंधित कार्य, प्रशासनिक कार्य, मकान खरीदना चाहिये।

4. बुध – पन्ना धारण करना, व्यापार संबंधी कार्य, लेखा संबंधी कार्य, बैंक संबंधी कार्य, विद्यारम्भ, शिक्षा संबंधी कार्य करें।

5. गुरु – पुखराज धारण करना, उच्च अधिकारियों से भेंट, विवाह संबंधी कार्य, वस्त्र खरीदना इत्यादि करें।

6. शुक्र – हीरा धारण करना, आभूषण क्रय करना चाहिए, सोने-चांदी का व्यापार, ललित कला संबंधी कार्य, नवीन वस्त्र धारण करना व अन्य वैभव विलासिता संबंधी कार्य करें।

7. शनि – नीलम व गोमेद धारण करना, गृहारम्भ करना, कारखानें स्थापित करना, लोहा-मशीनरी संबंधी कार्य, वाहन क्रय करना, न्यायालय संबंधी कार्य, कृषि कार्य, तेल संबंधी कार्य करें।

दिन का होरा चक्र

बुध- 05:40 – 06:47,

चन्द्र- 06:47 – 07:53,

शनि- 07:53 – 08:59,

बृहस्पति- 08:59 – 10:06,

मंगल- 10:06 – 11:12,

सूर्य- 11:12 – 12:18,

शुक्र- 12:18 – 13:25,

बुध- 13:25 – 14:31,

चन्द्र- 14:31 – 15:37,

शनि- 15:37 – 16:43,

बृहस्पति -16:43 – 17:50,

मंगल- 17:50 – 18:56,

रात्रि का होरा चक्र

सूर्य- 18:56 – 19:50,

शुक्र- 19:50 – 20:43,

बुध- 20:43 – 21:37,

चन्द्र- 21:37 – 22:31,

शनि- 22:31 – 23:24,

बृहस्पति- 23:24 – 24:18,

मंगल- 24:18 – 25:11,

सूर्य- 25:11 – 26:05,

शुक्र- 26:05 – 26:59,

बुध- 26:59 – 27:52,

चन्द्र- 27:52 – 28:46,

शनि- 28:46 – 29:40,

आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपके पास अपनी सेहत से जुड़ी चीजों को सुधारने के लिए प्राप्त समय होगा। आपने बीते समय में बहुत पैसा खर्च किया है, जिसका खामियाजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आपको पैसों की जरूरत होगी लेकिन वह आपको मिल नहीं पाएगा। परिवार में किसी सदस्य की खराब सेहत की वजह से घूमने का कार्यक्रम टल सकता है, जिससे कुछ लोग नाखुश नजर आएंगे।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – पीला है।

वृषभ राशि : आज का दिन आपका अच्छा रह सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने प्रेमी से अपने मन की बात कहेंगे, अपने परिवार वालों से भी मिलवाएंगे, जिससे आपके विवाह में देरी ना हो। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है। किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले संतुलित नजरिए से दोनों पक्षों को जांचे।

शुभ अंक – 5 और शुभ रंग – गुलाबी है।

मिथुन राशि : आज का दिन आपका मिला जुला रहने वाला है। व्यवसाय कर रहे जातक व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए नई-नई योजनाओं का इस्तेमाल करेंगे। छोटे व्यापारियों को व्यापार में अच्छा खासा धन लाभ होगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें किसी करीबी के द्वारा नौकरी मिलेगी। सेहत को लेकर ज्यादा देखभाल की जरूरत है। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी।

शुभ अंक – 3 और शुभ रंग – भूरा है।

कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी पार्टी में सम्मिलित होंगे, जहां सभी लोगों से मेल-मिलाप होगा। किसी खास व्यक्ति से भी मुलाकात होगी, जो आपके रुके हुए कार्य को पूरा कराने में काफी सहायता करेंगे। सरकारी योजनाओं का भी आपको लाभ मिलेगा। भाई के विवाह में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी।

शुभ अंक – 2 और शुभ रंग – ग्रे है।

सिंह राशि :- आज का दिन आपका और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातक नौकरी में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करेंगे। सीनियरों द्वारा आपको कोई सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। आपके जूनियर आपका बुरा करने की बार-बार कोशिश करते हुए नजर आएंगे, लेकिन वह आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – महरून है।

कन्या राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। जो लोग समाज की भलाई के लिए कार्य करते हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई आपका मूड खराब कर सकता है, लेकिन ऐसी चीजों पर खुद को काबू में ना करने दें। व्यर्थ की चिंता है और परेशानियां आपके शरीर पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। रियल स्टेट और वित्तीय लेनदेन के लिए अच्छा दिन है।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – आसमानी है।

तुला राशि :- आज का दिन आपका बहुत बढ़िया रहने वाला है। आप व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए जो प्रयास कर रहे थे, वह कामयाब होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। ससुराल पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। आपको मित्रों के द्वारा आय के अवसर प्राप्त होंगे।

शुभ अंक – 9 और शुभ रंग – संतरी है।

वृश्चिक राशि :- आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। जो लोग राजनीति में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए समय अच्छा है। नौकरी कर रहे जातकों को नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगार लोगों को अच्छा रोजगार मिलने के संकेत हैं। आपका रुका हुआ धन आपको किसी मित्र की सहायता से प्राप्त होगा। माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा। आप अपने किसी पुराने मित्र के साथ मिलकर कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे।

शुभ अंक – 1 और शुभ रंग – हरा है।

धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग एक साथ बैठकर अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे। बहन के विवाह में आ रही अड़चनें पूजा, पाठ के बाद समाप्त होंगी। घर में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। व्यापार कर रहे जातकों को व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शुभ अंक – 8 और शुभ रंग – श्वेत है।

मकर राशि :- आज का दिन आपका बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। अगर आप छात्रा हैं और विदेश में जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो घर की आर्थिक तंगी आपके माथे पर शिकन ला सकती है। घर में कुछ बदलाव आपको काफी भावुक बना सकते हैं, लेकिन आप अपनी भावनाएं उनके सामने जाहिर करने में कामयाब रहेंगे, जो आपके लिए खास हैं।

शुभ अंक – 7 और शुभ रंग – स्लेटी है।

कुम्भ राशि :- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, जिससे पुरानी यादें ताजा होंगी। आप मित्र के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे। मौज मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेंगे और सुकून देंगे। यह बात भली-भांति समझ लें कि दु:ख की घड़ी में आपका संचित धन ही आपके काम आएगा, इसलिए अपने धन का संचय करने का विचार बनाएं।

शुभ अंक – 6 और शुभ रंग – केसरी है।

मीन राशि :- आज का दिन आपका सुखद रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार वालों के साथ अपने सुख-दु:ख बांटते हुए नजर आएंगे। वरिष्ठ सदस्यों द्वारा आपको परिवार की कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, जिन्हें आप अवश्य पूरा करेंगे। संतान के द्वारा सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी कर रहे जातकों को अपने उच्च अधिकारियों के द्वारा पद में बढ़ोतरी की शुभ सूचना मिलेगी। दिन मौज मस्ती और आनंद से भरा रहेगा।

शुभ अंक – 4 और शुभ रंग – नीला है।

  • Also Read :

सुविचार

“निषेवते प्रशस्तानी निन्दितानी न सेवते।

अनास्तिकः श्रद्धान एतत् पण्डितलक्षणम्॥”

भावार्थ : सद्गुण, शुभ कर्म, भगवान् के प्रति श्रद्धा और विश्वास, यज्ञ, दान, जनकल्याण आदि, ये सब ज्ञानीजन के शुभ-लक्षण होते हैं। प्रभु आप सभी का सदैव सर्व-मङ्गल करें।

पंडित मधुसूदन जोशी भैंसदेही

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Back to top button