मध्यप्रदेश अपडेट

Weather Alert MP : पचमढ़ी में गिरने के बाद फिर बढ़ गया तापमान

Weather Alert MP : मध्यप्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ है, हालांकि ठंड अभी तक बढ़ी नहीं है। एक दिन पहले जरुर पचमढ़ी ने पारा में गिरावट के संकेत दिए थे, लेकिन अगले दिन इसमें और इजाफा हो गया। इधर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 5 दिनों तक भी पूरे प्रदेश में कहीं मौसम बिगड़ने के आसार नहीं है।

Weather Alert MP : पचमढ़ी में गिरने के बाद फिर बढ़ गया तापमान

Weather Alert MP : मध्यप्रदेश में मौसम पूरी तरह से साफ है, हालांकि ठंड अभी तक बढ़ी नहीं है। एक दिन पहले जरुर पचमढ़ी ने पारा में गिरावट के संकेत दिए थे, लेकिन अगले दिन इसमें और इजाफा हो गया। इधर मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अगले 5 दिनों तक भी पूरे प्रदेश में कहीं मौसम बिगड़ने के आसार नहीं है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के मौसम केंद्र भोपाल ने शनिवार 2 नवंबर को जारी बुलेटिन में बताया है कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यत: शुष्क रहा है। इसी तरह का मौसम अगले 5 दिनों में भी रहेगा। इस दौरान प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश या गरज-चमक और आंधी-तूफान की संभावना नहीं है।

तापमान की यह रही स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। वे भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से अधिक रहे। ग्वालियर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में सामान्य से काफी अधिक रहे और शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।

पचमढ़ी में तापमान में बढ़ोतरी

पचमढ़ी में बीती रात न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यहां प्रदेश में सबसे कम 13.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। इससे एक रात पहले गुरुवार-शुक्रवार रात का पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इससे लग रहा था कि अब तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।

अन्य जिलों में इतना रहा तापमान

इसके अलावा मंडला में 15.6 डिग्री सेल्सियस, शाजापुर के गिरवर में 15.8 डिग्री सेल्सियस, उमरिया और राजगढ़ में 16.4 डिग्री सेल्सियस और शहडोल के कल्याणपुर में बीती रात न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सबसे कम अधिकतम तापमान यहां

इसी तरह सबसे कम अधिकतम तापमान पचमढ़ी में 29.2, बालाघाट के मलाजखंड में 30, नरसिंहपुर में 31, बैतूल में 31.5 और खंडवा में 32.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस बड़वानी के तालुन में, छतरपुर के खजुराहो में 36.6, गुना में 36.4, राजगढ़ में 35.9 और रतलाम में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी भोपाल में ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राजधानी भोपाल और उसके आसपास के क्षेत्रों में आसमान साफ रहेगा। हालांकि धुंध चलने की संभावना है। हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। वहीं अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button