बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

जागरूकता रैली निकालकर मनाया एनसीसी का स्थापना दिवस

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    आरडी पब्लिक स्कूल में एनसीसी का स्थापना दिवस शनिवार को मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रागंण में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए परेड एवं जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय प्रांगण से आरंभ होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी जहां पर विद्यार्थियों द्वारा दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराइयों को समाज से हटाने के लिए नागरिकों को जागरूक किया। एनसीसी के स्थापना दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के नारे से भी नागरिकों को जागरूक करते नजर आए एवं स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई। जागरूकता रैली में विद्यालय छात्र-छात्राओं सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टॉफ मौजूद थे।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button