मनोरंजन अपडेट

Very funny jokes : पति- आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या? पत्नी- वाह कैसे पहचाना…..

Very funny jokes, Funny Jokes, chutkule, cute face, Friendship jokes, funny, Funny Chutkule, Funny Jokes,

Very funny jokes : पति- आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या? पत्नी- वाह कैसे पहचाना.....Very Funny Jokes : सेहतमंद रहना जीवन को खुशनुमा बना देता है और सेहतमंद बने रहने के लिए हंसना जरूरी है। आज लोगों को कई बीमारियां हो रही हैं। कारण यही है कि लोग हंसना भूल गये हैं। हंसने से मन खुश रहता है और आप सकारात्मक सोचते हैं। हंसने के लिए किसी व्यक्ति को खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए।

दिन में जब भी समय मिले खुलकर हंसना चाहिए। हंसने-मुस्कुराने से हम खुश रहते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। इसके साथ ही चेहरे की चमक बरकरार रहती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes) और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

मजेदार जोक्स – हंसना जरूरी है| (Very Funny Jokes)

Funny Jokes: एक पति सुबह-सुबह अखबार पढ़ रहा था, जिसमें एक जगह लिखा था – ‘पत्नी छोड़ो, झोला पकड़ो’....

🥰 पति- आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या?
पत्नी- वाह कैसे पहचाना।
पति- जब तुम बनाती थी तो काले बाल निकलते थे …
आज सफ़ेद निकला है। 🥰

🥰 भिखारी (दुसरे भिखारी से)- यार एक आदमी
मुझसे पूछ रहा था की कितना
कमा लेते हो, पर मैं चुप रहा
और कुछ भी नहीं बोला….
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों भाई ?
पहला भिखारी- यार मुझे शक था की कहीं
वो आदमी इनकम टैक्स वाला तो नही था
इसलिए मैं कुछ नहीं बोला !!🥰

🥰 टीचर- एक टोकरी में 20 सेब थे 10 सड़ गए कितने बचे ?
पिंटू- 20 ही बचेंगे और क्या,,,,
टीचर- मूर्ख 20 कैसे बचेंगे?
पिंटू- सड़े हुए सेब कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।🥰

🥰पप्‍पू- डॉक्टर साहब, मैं हर रात सपना देखता हूं कि चूहे फुटबॉल खेल रहे हैं।
डॉक्टर- यह कैप्सूल खा लो, ठीक हो जाओगे।
पप्‍पू- मैं इसे कल खा सकता हूं दरअसल, आज फाइनल मैच है।🥰

🥰डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है…🥰

√ मजेदार चुटकुले/फनी जोक्‍स (Funny Jokes) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे http://betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें  http://betulupdate.com

Related Articles

Back to top button