देश/विदेश

IMD Alert Today : आज और कल इन राज्यों में गिरेगी बिजली, चलेंगी आंधी

IMD Alert Today : देश के कई राज्यों में आज और कल मौसम थोड़ा खराब बना रहेगा। इन राज्यों में एक ओर जहां बिजली गिरने की संभावना है वहीं आंधी भी चलेगी। हालांकि ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है।

IMD Alert Today : आज और कल इन राज्यों में गिरेगी बिजली, चलेंगी आंधी

IMD Alert Today : देश के कई राज्यों में आज और कल मौसम थोड़ा खराब बना रहेगा। इन राज्यों में एक ओर जहां बिजली गिरने की संभावना है वहीं आंधी भी चलेगी। हालांकि ज्यादा बारिश की संभावना नहीं है। बीते 24 घंटों में कई स्थानों पर बारिश दर्ज की गई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र नई दिल्ली द्वारा आज 28 अक्टूबर 2024 की सुबह जारी बुलेटिन में बताया गया है कि आज सुबह तटीय ओडिशा पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम अरब सागर पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है।

इन राज्यों में बिगड़ेगा मौसम

इन मौसमी परिस्थितियों के कारण अगले 24 घंटों में तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।

इसी तरह कल 29 अक्टूबर को केरल और माहे, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने के साथ आंधी आने की संभावना है।

इन स्थानों पर दर्ज की गई वर्षा

बीते 24 घंटों में गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कुछ स्थानों पर; पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, लक्षद्वीप, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

हालांकि कहीं भी भारी बारिश नहीं हुई है। केवल केरल और माहे के कन्नूर चेम्बरी में 4 और गंगीय पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।

तापमान की यह रही स्थिति

उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) था; पंजाब में कुछ स्थानों पर सामान्य से काफी ऊपर (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5 डिग्री सेल्सियस) था।

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, राजस्थान, गुजरात राज्य, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल; तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस तक अधिक थे।

सबसे कम और ज्यादा तापमान

कल देश के मैदानी इलाकों में आदमपुर (पंजाब) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह गुजरात के कांडला में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button