बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

बैतूल के अमित सोनी बने जिले के एकमात्र राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक

  • उत्तम मालवीय, बैतूल © 9425003881
    बैतूल के अमित सोनी ने आखिल भारतीय शतरंज महासंघ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय ऑर्बिटर परीक्षा, उत्कृष्टता के साथ पास करके बैतूल जिले के एकमात्र राष्ट्रीय शतरंज निर्णायक बनने का गौरव हासिल किया है। अन्तर्राष्ट्रीय ऑर्बिटर गोपाकुमार के मार्गदर्शन में भारत के लगभग 600 शतरंज खिलाड़ियों ने आर्बिटरशिप का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

    इसमें वर्ल्ड चैस फेडरेशन के अधिनियम के अंतर्गत शतरंज के नियम एवं विभिन्न परिस्तिथियों में निर्णय, आयोजन के संबंध में जानकारी एवं अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के नियमानुसार आयोजित करवाने आदि के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षा एवं लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 80% से अधिक अंक आर्जित करने वालो को राष्ट्रीय निर्णायक का प्रमाण पत्र जारी किया गया।

    यह भी पढ़ें…मुलताई के राकेश अग्रवाल बने एमडीआरटी अभिकर्ता

    गत माह परासिया में आयोजित 1 लाख रुपए ईनामी राशि की फिडे रैपिड चैस चैंपियनशिप में भारत के कुल 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। 15-15 मिनट की रैपिड शतरंज खेल में भी बैतूल का नाम रौशन करते हुए अमित सोनी ने 8 वां स्थान हासिल किया। जिसमें दिल्ली के ग्रैंड मास्टर श्रीराम झा विजेता रहे। बैतूल जिला शतरंज संघ अध्यक्ष उषभ गोठी एवं समस्त पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने इस उपलब्धि पर विशेष बधाई प्रेषित की है।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button