Ek Ped Ma Ke Nam : जिला न्यायाधीश ने किया पौधरोपण, लोगों से किया यह आह्वान
Ek Ped Ma Ke Nam : पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये व्यापक पौधारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत सम्पूर्ण राष्ट्र में नागरिकों द्वारा एक पेड़ अपनी माँ की स्मृति में वर्षा ऋतु में लगाने का आह्वान किया गया है।
Ek Ped Ma Ke Nam : बैतूल। पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किये गये व्यापक पौधारोपण अभियान एक पेड़ मां के नाम के तहत सम्पूर्ण राष्ट्र में नागरिकों द्वारा एक पेड़ अपनी माँ की स्मृति में वर्षा ऋतु में लगाने का आह्वान किया गया है।
इसी तारतम्य में 06 जुलाई को जिला न्यायाधीश प्रवेश कुमार प्राण द्वारा वन विश्राम गृह बैतूल परिसर में फलदार पौधे का रोपण किया गया। पौधारोपण उपरांत पौधे का वायुदूत एप के माध्यम से अपलोड कर रजिस्टर किया गया, ताकि लगाए गए पौधे का समय-समय पर मूल्यांकन किया जा सके।

इस दौरान जिला न्यायाधीश श्री प्राण द्वारा सभी नागरिकों से आह्वान किया गया कि पेड़ों को केवल उसकी अर्थिक, भौतिक आवश्यकता से नहीं देखें वरन अपने पर्यावरण दृष्टिकोण का विकास करें। क्योंकि प्रत्येक वृक्ष में न केवल फल और प्राण वायु देने की क्षमता है वरन वह अन्य जीव-जन्तुओं एवं पक्षियों का आवास भी रहता है जो वृक्ष के खत्म हाने के पश्चात् नष्ट हो जाता है। अत: प्रत्येक नागरिक इसके प्रति संवेदनशीलता अनुभव करें और उसी के अनुसार आचरण रखें।
- यह भी पढ़ें : MP Kisan Kalyan Yojana : सीएम ने किसानों और लाड़ली बहनों को दिया बड़ा तोहफा, खातों में पहुंची इतनी राशि
इस मौके पर सभी वरिष्ठ अधिकारी वन संरक्षक वन वृत्त बैतूल पीएन मिश्रा (भावसे), वनमंडलाधिकारी दक्षिण बैतूल विजयानन्तम टीआर (भावसे), वनमंडलाधिकारी पश्चिम बैतूल वरुण यादव (भावसे), वनमंडलाधिकारी उत्पादन सचिन एन. (भावसे), उप वन मंडलाधिकारी बैतूल (सा.) श्रेयस श्रीवास्तव, उपवनमंडलाधिकारी आमला (सा.) बीरेन्द्र कुमार पटेल (भावसे) एवं प्रशिक्षु भावसे अधिकारी विनोद जाखड़, नीरज निश्चल, अक्षत जैन, अनुदेशक वन विद्यालय बैतूल तरुणा वर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी बैतूल (सा.) खुशाल सिंह बघेल एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com



