बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

extended period : अब जून तक हफ्ते में 5 दिन लगेंगे सरकारी कार्यालय, पहले मार्च तक थी यह व्यवस्था

  • उत्तम मालवीय, बैतूल
    कोरोना के चलते लगाए गए सारे प्रतिबंध भले ही हट गए हो, लेकिन कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन अतिरिक्त मिल रही छुट्टी की सुविधा लगातार बढ़ रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने 5 कार्य दिवस की सप्ताह की व्यवस्था को जून 2022 तक के लिए और बढ़ा दिया है। पहले यह व्यवस्था 31 मार्च 2022 तक के लिए की गई थी।

    सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. श्रीनिवास शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि इस विभाग के आदेश दिनांक 22 अक्टूबर 2021 के माध्यम से राज्य शासन द्वारा कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव के संबंध में प्रदेश के समस्त शासकीय कार्यालयों के कार्यदिवस सप्ताह में 05 दिवस (सोमवार से शुक्रवार) निर्धारित किए गये थे। उक्त आदेश दिनांक 31.03.2022 तक प्रभावशील है।

    राज्य शासन द्वारा इसी अनुक्रम में यह निर्णय लिया गया है कि उक्त आदेश दिनांक 30 जून 2022 तक प्रभावशील रहेगा। कृपया उपर्युक्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करते हुए अपने अधीनस्थों को भी इस संबंध में सूचित करने का कष्ट करें।

    उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी की रोकथाम और बचाव के मद्देनजर 22 अक्टूबर 2021 को व्यवस्था लागू की गई थी। शासन ने तय किया है कि इस व्यवस्था को अभी जारी रखा जाएगा। इस व्यवस्था के पहले दूसरे और तीसरे शनिवार को अवकाश रहता था।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button