Mission Chandrayan Jhanki : थ्री, टू, वन, जीरो… और लॉन्च हुआ हमारा चंद्रयान; गणेशोत्सव में आकर्षण का केंद्र बनी लॉन्चिंग और लैंडिंग की झांकी
Mission Chandrayan Jhanki, Ganesh pandal based on Chandrayaan, Chandrayaan-3 'Launches' Ganesh Utsav, Mission Chandrayan, Chandrayaan-3, chandrayaan Update, chandrayaan on Twitter, Chandrayaan-3 Details, Viral Update, Viral Video, Chandrayaan, Chandrayaan 2023, Ganesh Utsav, मिशन चंद्रायन झाकी
Mission Chandrayan Jhanki : इन दिनों गणेश उत्सव चल रहा है। श्रद्धालु बड़ी आस्था और श्रद्धा के साथ गणपति बप्पा की पूजा अर्चना और आराधना में लीन हैं। इसके साथ ही लोग गणेश पंडालों में बनी झांकियों के दर्शन करने भी अब निकलने लगे हैं।
सभी गणेश मंडलों का यह प्रयास रहता है कि उनकी झांकी सबसे आकर्षक और हट कर हो। इसके अलावा सम सामयिक विषयों पर भी झांकियां बनाने का प्रयास किया जाता है। इस बार अनेक स्थानों पर भारत के सफल चंद्रयान-3 मिशन को लेकर भी झांकी बनाई गई है।
वैसे तो ज्यादातर जगह केवल चंद्रयान को छोड़े जाने के समय के इसरो में नजर आने वाले दृश्य की तरह मॉडल बनाए गए हैं, लेकिन एक झांकी ऐसी भी हैं जिसने चंद्रयान को छोड़े जाने से लेकर उसके चांद पर पहुंचने तक का पूरा घटनाक्रम ही जीवंत कर दिया है। यह झांकी कहां पर बनी है, यह तो स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन इस झांकी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। (Mission Chandrayan Jhanki)
इस लिंक पर क्लिक करके वीडियो देखें…..
- Also Read: How To Make Dosa: इस तरह बनाए गोल-गोल यम्मी डोसा, तवे पर भी नहीं चिपकेगा, यह सबसे आसान तरीका
इस झांकी को देखकर ही लग रहा है कि इसे बनाने में न केवल खासी मेहनत की गई है बल्कि खर्च भी अच्छा खासा किया गया है। किसी वैज्ञानिक सोच वाले कलाकार द्वारा यह झांकी बनाई गई है। यही कारण है कि झांकी को देखने पर बिल्कुल यही आभास होता है कि हम चंद्रयान की लॉन्चिंग और लैंडिंग का बिलकुल लाइव नजारा देख रहे हैं।
झांकी की शुरुआत होती है चंद्रयान की उल्टी गिनती (3, 2, 1, 0) से। शून्य आते ही चंद्रयान प्रक्षेपण केंद्र से आसमान की ओर रवाना हो जाता है। इसके बाद उसे चंद्रमा की कक्षा में भ्रमण करते हुए दिखाया जाता है। आखिरी दृश्य में चंद्रयान चंद्रमा पर लैंड होता है और फिर लैंडर से रोवर विक्रम बाहर आ जाता है।
पूरी झांकी को जीवंत बनाने के लिए आवाज वही ली गई है जो कि चंद्रयान को लॉन्च करते और लैंड होते समय इसके सीधे प्रसारण के दौरान थी। यही कारण है कि इस झांकी को देखने पर बिल्कुल ऐसा लगता है कि उस समय के वीडियो ही हम फिर से देख रहे हैं। यही कारण है कि यह झांकी खूब पसंद की जा रही है। वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग न खुद देख रहे हैं बल्कि अपने बच्चों को भी दिखा रहे हैं और परिचितों से भी शेयर कर रहे हैं।



