बड़ी खबरेंदेश/विदेशबैतूल अपडेटब्रेकिंग न्यूजमध्यप्रदेश अपडेट

डीजल के बाद अब चोरों ने ट्रक ही चुरा लिया, हाईवे पर खड़ा था यात्री प्रतीक्षालय के पास, दर्ज कराई एफआईआर

  • विजय सावरकर, मुलताई
    बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र में नेशनल हाईवे (NH) पर ग्राम खंबारा के यात्री प्रतीक्षालय के पास खड़े ट्रक के चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। स्वामी संदीप पिता द्वारकाप्रसाद शिवहरे निवासी ग्राम खंबारा ने बताया मंगलवार रात में नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम खंबारा के यात्री प्रतीक्षालय के पास ट्रक खड़ा कर घर चला गया था।

    बुधवार सुबह 11 बजे यात्री प्रतीक्षालय के पास पहुंचा तो ट्रक नदारद मिला रात में अज्ञात चोर तक चुरा कर ले गए। संदीप शिवहरे ने बताया ट्रक खाली था। वर्ष 2011 के मॉडल 12 चक्का ट्रक की कीमत 9 लाख 50 हजार रूपए है।

    संदीप ने बताया ग्राम के चौकीदार ने सुबह चार बजे तक ट्रक को प्रतीक्षालय के पास खड़ा देखने की जानकारी दी है। संदीप ने ट्रक चोरी की सूचना पुलिस थाने में दी है। उल्लेखनीय है कि आज ही एक स्टोन क्रेशर पर खड़े 4 वाहनों से 300 लीटर डीजल चोरी का मामला भी सामने आया था।

  • उत्तम मालवीय

    मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

    Related Articles

    Back to top button