बैतूल अपडेट

IFMIS Samagra Linking: पोर्टल से समग्र लिंकिंग नहीं होने पर रुक जायेगा अफसरों का वेतन, एसडीएम करेंगे मेडिकल स्टोर्स की जाँच

IFMIS Samagra Linking: कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सोमवार को आयोजित बैठक में निर्देशित किया कि सभी अधिकारी-कर्मचारी आईएफएमआईएस पोर्टल से समग्र लिंकिंग अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं, ताकि वेतन आहरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आईएफएमआईएस से समग्र लिंकिंग नहीं होने की स्थिति में संबंधित जिला अधिकारी के दिसंबर माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आईएफएमआईएस पोर्टल के क्रिएटर, वेरीफायर एवं एप्रूवर से संबंधित जिला कोषालय के निर्देशों का गंभीरता से पालन करें और समयसीमा में सभी कार्य पूर्ण कराएं।

इसके अलावा कलेक्ट्रेट में आयोजित समय सीमा की बैठक में भी कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने अधिकारियों को अलग-अलग निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में चिकित्सक के साथ मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा निर्धारित मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर दुकान संचालक के विरुद्ध कार्यवाही भी की जाएं।

अवैध उत्खनन पर प्रभावी कार्यवाही

उन्होंने खनिज अधिकारी को अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर भी प्रभावी कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने निकाय क्षेत्रों में अलाव व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराए। विभिन्न विभागों की स्वरोजगार मूलक योजनाओं में शत प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जाएं।

अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर जताई नाराजगी

उन्होंने टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग को कैंप आयोजित कर निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रकरणों को स्वीकृत और वितरित भी कराने के निर्देश दिए। उन्होंने उप संचालक उद्यानिकी को भी प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उन्नयन योजना में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए।

क्रेडिट कार्ड प्रकरण में लाएं तेजी

उन्होंने मत्स्य विभाग और पशुपालन विभाग को भी किसान क्रेडिट कार्ड के प्रकरणों के निराकरण में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रगतिरत निर्माण कार्यों की समीक्षा कर निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण रूप से समय पर पूर्ण कराएं। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों में वन विभाग संबंधी अनुमतियां शीघ्र प्राप्त करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया।

राजस्व प्रकरणों की भी तहसीलवार समीक्षा

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने राजस्व प्रकरणों की भी तहसीलवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी राजस्व अधिकारी राजस्व प्रकरणों के निराकरण में कोताही न बरते। नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, धारणाधिकार एवं स्वामित्व योजना के प्रकरण अनावश्यक लंबित न रहे, उनका समय पर निराकरण सुनिश्चित कराएं।

भू अर्जन के प्रकरणों का भी प्राथमिकता से निराकरण कराएं। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि शासन द्वारा विभिन्न समितियों का गठन किया गया हैं। ये सभी समितियों की बैठक निर्धारित समय पर अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित कराएं।

शासकीय काम में देरी बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की भी विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाएं। आगामी 10 दिसंबर तक लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण कराएं।

उन्होंने कहा कि वित्तीय आवंटन के प्रकरण लंबित न रहें। उन्होंने सभी जनपद सीईओ को सख्त निर्देशित किया कि जिला अधिकारियों से समन्वय कर प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएं। समन्वय के अभाव में शासकीय काम में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मंडियों में किसानों के लिए रहे माकूल प्रबंध

बैठक में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने भावांतर भुगतान योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा कर सभी मंडियों में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मंडियों में किसानों के लिए माकूल प्रबंध रहे।

उन्होंने मुख्य नगरपालिका अधिकारी मुलताई को ताप्ती मेले में पार्किंग संबंधी मुद्दे का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहें।

सोशल मीडिया पर बैतूल अपडेट की खबरें पाने के लिए फॉलो करें-

उत्तम मालवीय

मैं इस न्यूज वेबसाइट का ऑनर और एडिटर हूं। वर्ष 2001 से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। सागर यूनिवर्सिटी से एमजेसी (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की है। नवभारत भोपाल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद दैनिक जागरण भोपाल, राज एक्सप्रेस भोपाल, नईदुनिया और जागरण समूह के समाचार पत्र 'नवदुनिया' भोपाल में वर्षों तक सेवाएं दी। अब इस न्यूज वेबसाइट "Betul Update" का संचालन कर रहा हूं। मुझे उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य भी नवदुनिया समाचार पत्र में कार्यरत रहते हुए प्राप्त हो चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button