Ladli Bahana Yojana : लाड़ली बहनों को दोहरी खुशी, दो योजनाओं की मिली राशि
Ladli Bahana Yojana : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रदेश की लाड़ली बहनों को दोहरी खुशी दी। दमोह के सिंग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में एक ओर उन्होंने लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपए अंतरित किए वहीं 24 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर की अनुदान राशि के लिए 28 करोड़ की राशि भी ट्रांसफर की।
Ladli Bahana Yojana : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को प्रदेश की लाड़ली बहनों को दोहरी खुशी दी। दमोह के सिंग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में एक ओर उन्होंने लाड़ली बहनों के खातों में 1574 करोड़ रूपए अंतरित किए वहीं 24 लाख से अधिक बहनों को गैस सिलेंडर की अनुदान राशि के लिए 28 करोड़ की राशि भी ट्रांसफर की। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 55 लाख हितग्राहियों के खातों में 332 करोड़ रूपए की राशि भी उन्होंने अंतरित की।
इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती का दिन शौर्य और बलिदान के स्मरण, नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान का दिन है। उनके शौर्य और बलिदान को पुन: स्मरण करने के लिये सिंग्रामपुर में जनजातीय क्षेत्रों में विकास की नई इबारत लिखने के लिये केबिनेट करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
- Read Also : Drone Didi : ड्रोन दीदियों को मिलेंगी 5-5 बैटरियां, कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने की पुष्टि
मुझे बेहद प्रसन्नता है कि वीरांगना रानी दुर्गावती की पहली राजधानी से आज लाड़ली बहना योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना में हितग्राहियों के खाते में सिंगल क्लिक से 1934 करोड़ 71 लाख रुपये की राशि अंतरित की गई है। साथ ही 70 वर्ष से अधिक उम्र के वृद्धजनों के लिए आयुष्मान कार्ड योजना का शुभारंभ और क्षेत्र के विकास के लिये 5 करोड़ 47 लाख रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमि-पूजन किया गया।
सिंग्रामपुर, जिला दमोह में वीरांगना रानी दुर्गावती के 500वें जन्म जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में #लाड़ली_बहना_योजना एवं अन्य योजनाओं के हितग्राहियों को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का अंतरण#Singrampur_MP#Damoh#रानी_दुर्गावती
https://t.co/umHk3Ioa13— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) October 5, 2024
लाड़ली बहनों के लिए रखी इतनी राशि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नारी सम्मान सर्वोपरि है। सभी वर्ग की महिलाओं के लिये अनेक हितग्राही और स्व-रोजगार मूलक योजनाएँ प्रभावी रूप से संचालित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2024-25 में लाड़ली बहना योजना में 18 हजार 984 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है।
लोकसभा-विधानसभा में भी आरक्षण
प्रधानमंत्री ने ‘एक देश-एक चुनाव’ की घोषणा की है। अब लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इस व्यवस्था से बहनों के महत्व का एहसास होगा। हमारी बहनें सत्ता के साथ सुव्यवस्था और विकास लायेंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिये आज से नवरात्रि तक विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी, जिसमें मॉर्शल ऑर्ट, सायबर टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण भी शामिल है। इन गतिविधियों से नारी को आत्म-निर्भर और जागरूक बनाया जायेगा।
किसानों से आह्वान- न बेचें अपनी जमीन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बुंदेलखण्ड क्षेत्र के किसानों के लिये प्रधानमंत्री श्री मोदी ने केन-बेतवा परियोजना की बड़ी सौगात दी है। आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के किसानों के खेतों में पानी पहुँचेगा और अच्छी फसल होगी। यह क्षेत्र कृषि उत्पादन में पंजाब और हरियाणा को भी पीछे छोड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी कृषि भूमि किसी भी स्थिति में न बेचें। केन-बेतवा नदी परियोजना से आने वाला समय किसानों के लिये स्वर्णिम होगा। उन्होंने कहा कि किसानों को जीरो प्रतिशत पर फसल ऋण उपलब्ध कराने का निर्णय आज कैबिनेट में लिया गया है। राज्य सरकार किसानों के कल्याण के लिये दृढ़ संकल्पित है।
तीर्थ स्थल के रूप में विकसित होंगे यह स्थान
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे गौरवशाली इतिहास से भावी पीढ़ी को परिचित करवाने के लिये भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के मध्यप्रदेश में जहाँ-जहाँ चरण पड़े हैं, उन स्थानों को तीर्थ-स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा।
साथ-साथ मनाए जाएंगे सभी त्योहार
हमारी सरकार ने सभी त्यौहारों को पूरे उत्साह के साथ मनाने का निर्णय लिया है। हाल ही में रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण जन्माष्मी पूरे प्रदेश में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। अब आने वाला दशहरा पर्व भी हम उत्साह एवं उमंग के साथ मनायेंगे।
राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि दशहरा पर्व पर सभी जिलों में शस्त्र-पूजन किया जायेगा। इसमें मैं स्वयं और पूरे मंत्री-मण्डल के साथ सांसद और विधायक अपने-अपने क्षेत्र में शस्त्र-पूजन करेंगे।
देश-दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | Trending खबरों के लिए जुड़े रहे betulupdate.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए सर्च करें betulupdate.com




